गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फोटो पोज आएंगे कमाल…भाई दूज के लिए बैक हैंड पर लगाएं ये मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन​

बैक हैंड का ये मेहंदी डिजाइन लगाना बहुत ही आसान है. अगर आपको बहुत अच्छी मेहंदी लगानी नहीं भी आती है तो भी आप इसे खुद ही लगा सकती हैं, क्योंकि सिर्फ हम्प्स और सिंपल पैटर्न ही हैं. कलाई पर एक थिक लाइन के साथ डिजाइन को शुरू करें. हम्प से ब्रेसलेट कंप्लीट करने के […]

बैक हैंड का ये मेहंदी डिजाइन लगाना बहुत ही आसान है. अगर आपको बहुत अच्छी मेहंदी लगानी नहीं भी आती है तो भी आप इसे खुद ही लगा सकती हैं, क्योंकि सिर्फ हम्प्स और सिंपल पैटर्न ही हैं. कलाई पर एक थिक लाइन के साथ डिजाइन को शुरू करें. हम्प से ब्रेसलेट कंप्लीट करने के बाद ऊपर कर्व बनाएं और फूल पूरा करके पान के पत्ते की शेप बनाएं. इस तरह से कुछ ही मिनटों में ये डिजाइन लग जाएगा.
Image:hennafy_designs

लोटस पैटर्न वाली मेहंदी काफी पसंद की जा रही है. आप भी भाई दूज के लिए ये मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. लोटस पैटर्न को थिक रखा गया है, इसलिए रचने के बाद ये डिजाइन बेहद सुंदर लगेगा. इस डिजाइन को लगाने में 20 से 25 मिनट का समय ही जाएगा. अगर मेहंदी लगाने की आदत है तो ये 15 मिनट में भी कंप्लीट हो सकता है.
Image:shivani.1588527

ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए है जो बहुत ही मिनिमम मेहंदी लगाना चाहती हैं या फिर मेहंदी लगाना बहुत ही मुश्किल टास्क लगता है. सीक्वेंस में छोटेछोटे फूल, ड्रॉप और लीफ मोटिफ बनाएं. कलाई पर बना लोट्स ब्रेसलेट आप फिल करके भी बना सकती हैं जो और भी अच्छा लगेगा.
Image:weddingbazaarofficial

चेन वाला ये मेहंदी डिजाइन भी सिंपलसोबर है. ये आपके पूरे हाथ को भी कवर करेगा और बहुत हैवी भी नहीं लगेगा. सबसे पहले कलाई से डिजाइन को शुरू करना है दोनों लाइने कंप्लीट करने के बाद इसके ऊपर के फूल बनाएं और फिर चेन से डिजाइन को उंगलियों से कनेक्ट कर दें.
Image:mehendi.bypooja_

अगर आप ऐसा डिजाइन चाहती है जो शेडेड हो और आपके हाथ पर हैवी भी दिखे तो इस तस्वीर से आइडिया लें. दोनों हाथों में सेम पैटर्न बनाए गए हैं, जिन्हें अलगअलग हिस्सों में बांटा गया है. पहले कलाई वाला हिस्सा कंप्लीट करें और फिर इंडेक्स फिंगर के साइड का डिजाइन पूरा कर लें.
Image:shivani.1588527

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY