मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक्सप्रेसवे पर एंट्री से पहले देना होगा मेडिकल टेस्ट, हर ड्राइवर की होगी जांच​

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार एक भीषण हादसा हो गया. यहां जीरो माइल के पास राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही बस खाई में पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद अब प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व […]

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार एक भीषण हादसा हो गया. यहां जीरो माइल के पास राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही बस खाई में पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद अब प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं. अब एक्सप्रेसवे पर वाहन ले जाने से पहले ड्राइवरों का हेल्थ चेकअप कराया जाएगा.

इसमें इस बात की भी जांच की जाएगी कि ड्राइवर ने मादक प्रदार्थों का सेवन तो नहीं किया है. इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की निर्धारित गति सीमा का भी पालन करना जरूरी होगा. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को इस संबंध में विभाग के अपर मुख्य सचिव, परिवहन आयुक्त, यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है.

वाहन चालकों की काउंसलिंग कराने का निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे को लेकर दुख व्यक्ति किया और कहा कि ऐसा हादसा दोबारा न हो, इसके लिए कदम उठाए जाएं. उन्होंने राज्य के सभी एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की गति सीमा का पालन सख्ती से कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने समय समय पर ड्राइवरों की काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया है.

उपाय लागू किए गए तो लगेगी हादसों पर लगाम

साथ ही डिप्टी सीएम ने ड्राइवरों के स्वास्थय परीक्षण कराने की व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि ड्राइवर ने मादक प्रदार्थों का सेवन किया है या नहीं. ब्रजेश पाठक ने आपसी समन्वय से इस व्यवस्था के लिए पॉलिसी बनाने और उसका पालन सुनिश्चित करने को कहा है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि अगर समय रहते इन उपायों को लागू किया जाए तो सकड़ हादसों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY