मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
शहनाई बजने से पहले हो जाएं सावधान! शादी की तैयारी में जेब ढीली कर देंगे ये छिपे हुए खर्चे, ऐसे बचाएं अपनी सेविंग्स​ | Aaj Ka Mausam: UP में कोहरा… 9 राज्यों में बरसेंगे मेघ, हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी; जानें दिल्ली का हाल​ | एयरलाइंस में बदल रहा है सफर का ट्रेंड! इकोनॉमी क्लास से ज्यादा बिजनेस क्लास की डिमांड, कंपनियां बढ़ा रहीं लग्जरी सीटें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: UP में कोहरा… 9 राज्यों में बरसेंगे मेघ, हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी; जानें दिल्ली का हाल​

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. कई राज्यों में आंधी और बरसात देखने को मिल सकती है. साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 10 नवंबर यानी आज रात से उत्तरपश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने […]

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. कई राज्यों में आंधी और बरसात देखने को मिल सकती है. साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 10 नवंबर यानी आज रात से उत्तरपश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है. इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की कुछ जगहों और अन्य स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान14 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. दिल्ली में 15 नवंबर तक मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. दिल्ली में फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

यूपी में कोहरा और बिहार में धुंध

उत्तर प्रदेश में आज को मौसम सामान्य रहेगा. हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. वहीं 11 नवंबर को भी मेरठ, शामली, सहारनपुर, वाराणसी, गाजीपुर समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में कोहरा छाया रहेगा. बिहार में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. सुबह कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की धुंध छाई रह सकती है. झारखंड में आज और कल उत्तरपूर्वी, मध्य और दक्षिणपूर्वी हिस्सों में कहींकहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश का अनुमान नहीं है. मौसम विभाग ने आंधी, गरजचमक या तेज हवाओं को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है. पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का असर दिख रहा है. मध्य प्रदेश में पारा लगातार गिर रहा है. साफ है कि प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 12 नवंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इन राज्यों में 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है. दक्षिण भारत में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां प्रमुख रूप से देखने को मिलेंगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में भारी बारिश का अलर्ट है.

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज और कल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहींकहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. जम्मू कश्मीर में भी आज और कल हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY