शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PF फंड में आएगी तेजी! सैलरी लिमिट बढ़ने से 25% बढ़ सकता है EPFO योगदान​ | ‘नपुंसक है मेरा पति…’ बच्चा पैदा करने के लिए देवर से संबंध बनाने का दबाव, थाने पहुंची महिला; FIR​ | PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- प्रकाश का पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Salman Khan Ticket Offer: सलमान खान का फैंस को खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे फिल्म, बस पूरी करनी होगी ये शर्त​

: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान खान ने दर्शकों के लिए एक खास घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि […]

: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान खान ने दर्शकों के लिए एक खास घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि 75 साल या उससे अधिक उम्र के लोग ‘मातृभूमि’ की टिकट सिर्फ 11 रुपये में खरीद सकेंगे।

75 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिलेगी 11 रुपये की टिकट

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने बताया कि फिल्म देखने के लिए बुजुर्ग दर्शकों को खास छूट दी जाएगी। 75 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग महज 11 रुपये में ‘मातृभूमि’ देख सकेंगे। हालांकि, यह ऑफर सभी दर्शकों के लिए नहीं है, बल्कि  तय उम्र के लोगों को ही इसका फायदा मिलेगा। सलमान की इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि इस ऑफर को लेकर सिनेमाघरों में क्या व्यवस्था की जाती है।

पहली बार चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे सलमान

‘मातृभूमि’ में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। दोनों कलाकार पहली बार किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें:

डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे सलमान

‘मातृभूमि’ के जरिए सलमान खान  करीब डेढ़ साल से ज्यादा समय बाद सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ मार्च 2025 में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

गलवान घाटी की घटना पर आधारित है फिल्म

‘मातृभूमि’ की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। इसका निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है। सलमान खान अभिनय के साथ फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले भी कई तारीखों की चर्चा हुई थी। जनवरी, अप्रैल और जून में रिलीज की अटकलें लगाई गईं, लेकिन तारीख आगे बढ़ती रही। अब ट्रेलर लॉन्च के साथ 4 दिसंबर की रिलीज डेट सामने आ गई है। 

ये भी पढ़ें:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY