सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ नाम समान होने से डुप्लीकेट वोटर नहीं माना जा सकता… अखिलेश के आरोपों पर बोला चुनाव आयोग​ | Devar Bhabhi Kand: भाभी ने देवर के साथ किया ऐसा कांड, जानकर हो जाएंगे हैरान​ | Kanpur News: घर से 30 मीटर दूर खेल रहा था 3 साल का निहाल, पानी के टैंक में गिरकर मौत; डेढ़ घंटे बाद चला पता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow Formalin Tanker Accident: लखनऊ में किसान पथ पर फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटा, 2 KM तक लोगों की आंखों में जलन, बंद करना पड़ा हाइवे​

Lucknow Formalin Tanker Accident: लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में किसान पथ पर फॉर्मेलिन से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद करीब 2 किलोमीटर के दायरे में लोगों की आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में भी परेशानी हुई। करीब 5 किलोमीटर तक असर बताया जा रहा है कि करीब […]

Lucknow Formalin Tanker Accident: लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में किसान पथ पर फॉर्मेलिन से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद करीब 2 किलोमीटर के दायरे में लोगों की आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में भी परेशानी हुई।

करीब 5 किलोमीटर तक असर

बताया जा रहा है कि करीब 5 किलोमीटर तक के इलाके में फॉर्मेलिन का असर महसूस किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर हाइवे पर आवाजाही बंद कर दी गई है। मौके पर SDRF, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात की गईं।

शाम साढ़े 7 बजे पलटा टैंकर

टैंकर सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मानपुरबामा अंडरपास के पास पलट गया। सूचना मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे से SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं। मेडिकल टीमों को भी बुलाया गया है।

हाइवे बंद, वाहनों को लौटाया

पुलिस ने एहतियात के तौर पर घटनास्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही रोक दी। हाइवे पर पहुंचने वाली गाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है। टैंकर पलटने के बाद से इस रास्ते पर आवाजाही बंद है। घटना के दो घंटे बाद भी लोगों की आंखों में जलन होने की बात सामने आई।

फ्लाईवुड फैक्ट्री जा रहा था टैंकर

यह टैंकर हरदोई के संडीला से गुडंबा की एक फ्लाईवुड फैक्ट्री जा रहा था। पुलिस ने फॉर्मेलिन को न्यूट्रलाइज करने के लिए फैक्ट्री के लोगों को मौके पर बुलाया है।

ये खबर भी पढ़ें: 

क्या है फॉर्मेलिन ?

फॉर्मेलिन एक केमिकल वाला लिक्विड है। इसका इस्तेमाल शवों और शरीर के अंगों को सड़ने से बचाकर रखने के लिए किया जाता है। इसकी स्मेल से आंखों और नाक में जलन हो सकती है। टैंकर पलटने के बाद इलाके में लोगों को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY