शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
क्या पुरुषों को महिलाओं की क्रीम या सीरम लगाना चाहिए? समझें इसका साइंस​ | Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 56 घाटों पर जले 30 लाख दीये, सीएम योगी ने की सरयू आरती​ | क्या पुरुष महिलाओं की क्रीम या सीरम इस्तेमाल कर सकते हैं? समझें इसका साइंस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Deepavali 2026 Sweet Recipe: न दूध, न खोया…दिवाली पर बनाएं 90 के दशक की मिठाई ‘हल्कोवा’, नोट करें रेसिपी​

Diwali 2026 Sweets/Recipes: ‘हल्कोवा’ 90 के दशक की इस स्वीट को आज के टाइम में ज्यादातर लोग भूल चुके हैं और शायद बच्चों को तो इस बारे में पता भी नहीं होगा. ये एक ऐसी मिठाई या सीधे तौर पर कहा जाए तो बर्फी है जो सिंपल और स्वादिष्ट है. ये लंबे समय तक खराब […]

Diwali 2026 Sweets/Recipes: ‘हल्कोवा’ 90 के दशक की इस स्वीट को आज के टाइम में ज्यादातर लोग भूल चुके हैं और शायद बच्चों को तो इस बारे में पता भी नहीं होगा. ये एक ऐसी मिठाई या सीधे तौर पर कहा जाए तो बर्फी है जो सिंपल और स्वादिष्ट है. ये लंबे समय तक खराब भी नहीं होती है. यही वजह थी कि पहले दुकानों पर भी ये मिल जाती थी. इसे बिना दूध और बिना खोया के तैयार किया जाता है, इसलिए बजट फ्रेंडली भी है.

हल्कोवा फेस्टिव सीजन के लिए इसलिए भी अच्छी मिठाई है कि आप इसे स्टोर करके रख सकते हैं. ज्यादातर 90’s के बच्चों ने इसे कभी न कभी जरूर खाया होगा. शेफ पंकज भदौरिया ने इसकी रेसिपी शेयर की है. इस दिवाली के लिए देख लें हल्कोवा की रेसिपी.

‘हल्कोवा’ बनाने की जरूरी डिटेल

  • तैयारी का समय: 5 मिनट
  • पकाने का समय: 15 मिनट
  • सेट होने का समय: 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए: 34

नोट कर लें इनग्रेडिएंट्स

  • 1 कप घी
  • 2 कप मैदा
  • 1 कप चीनी
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • आप चाहे तो थोड़ी सी पिस्ता की कतरन ले सकते हैं.

हल्कोवा की रेसिपी

  • सबसे पहले घी को कढ़ाही में गर्म करें और इसमें मैदे को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • मैदा भूनतेभूनते घी छोड़ने लगता है और ये बिल्कुल सॉफ्ट पेस्ट जैसा बन जाता है. इसका मतलब ये अब तैयार है.
  • जब मैदा भुन जाए तो उसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इलायची और चीनी डालने के बाद भी इसे लगातार चलाना है और बस 2 मिनट तक ही पकाना पड़ेगा. मिश्रण तैयार होने पर गैस ऑफ कर दें.
  • एक ट्रे या थाली में देसी घी लगा दें और जो मैदा का मिश्रण तैयार किया है उसे इसमें डालकर सेट होने के लिए रख दें.
  • जब ये मिश्रण पूरी तरह से सेट हो जाए तो इसे चेक करें और फिर चाकू की मदद से टुकड़ों में काट लें.
  • आपके पास पिस्ता की कतरन है तो इसे आप हल्कोवा सेट करते वक्त ऊपर से स्प्रिंकलर करके कलछी से हल्का दबा दें.

हल्कोवा को इस तरह करें स्टोर

कुछ ही देर में बिल्कुल आसानी से 90 के दशक की पसंदीदा मिठाई हल्कोवा बनकर तैयार हो जाएगी. इसे आप एयरटाइट कंटेनर में करके स्टोर कर लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY