शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
क्या पुरुष महिलाओं की क्रीम या सीरम इस्तेमाल कर सकते हैं? समझें इसका साइंस​ | वेटिंग लिस्ट की टेंशन खत्म! दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई रूट पर चलेंगी 1000 अतिरिक्त ट्रेनें, रेलवे का मेगा प्लान​ | मुरादाबाद में क्यों हैवान बना पति? ससुराल में आकर रेता पत्नी का गला, फिर किया सुसाइड का प्रयास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

ट्रंप की हार से खत्म हुआ डॉलर का डर! रुपए ने 200 दिन बाद देखा सुनहरा दिन​

अमेरिकी डॉलर के सामने रुपए ने एक बार फिर से जबरदस्त छलांग लगाई है. आंकड़ों को देखें तो रुपया करीब 200 दिन के बाद 94 के लेवल से मजबूत होकर 93 के लेवल पर आ गया है. खास बात तो ये है कि बीते 7 कारोबारी दिनों में डॉलर के मुबाबले में रुपए में 1.31 […]

अमेरिकी डॉलर के सामने रुपए ने एक बार फिर से जबरदस्त छलांग लगाई है. आंकड़ों को देखें तो रुपया करीब 200 दिन के बाद 94 के लेवल से मजबूत होकर 93 के लेवल पर आ गया है. खास बात तो ये है कि बीते 7 कारोबारी दिनों में डॉलर के मुबाबले में रुपए में 1.31 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जब से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका में मिटटर्म इलेक्शन में हार हुई है. तब से रुपए में उछाल देखने को मिला है. जानकारों की मानें आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले में रुपया 90 के लेवल पर देखने को मिल सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रुपए के मुकाबले में डॉलर में किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं.

डॉलर के मुकाबले रुपए में आई तेजी

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 43 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 93.98 प्रति डॉलर बंद हुआ. अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और आयात लागत को लेकर चिंताओं में कमी की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपए में तेजी आई. विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर खर्च में सुस्ती की आशंकाओं से भी रुपए को लेकर धारणा मजबूत हुई. इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया 94.50 प्रति डॉलर पर खुला. कारोबार के दौरान यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.82 के उच्च तथा 94.50 के निचले स्तर तक गया. अंत में 93.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 43 पैसे की बढ़त है. रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 94.41 पर बंद हुआ था.

करीब 200 दिन के हाई पर रुपया

करेंसी मार्केट के आंकड़ों को देखें तो डॉलर के मुकाबले में रुपया 200 दिन के हाई पर पहुंच गया है. आखिरी बार रुपया 94 के लेवल से बेहतर 22 अप्रैल 2026 को देखने को मिला था. तब डॉलर के मुकाबले में रुपया 93.80 के लेवल पर देखने को मिला था. खास बात तो ये है कि पिछले 7 कारोबारी दिनों में डॉलर के मुकाबले में रुपए में 1.31 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो डॉलर के मुकाबले में रुपया 28 अक्टूबर को 95.23 के लेवल पर देखने को मिला था. इसका मतलब है कि तब से अब तक डॉलर के मुकाबले में 1.31 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

कैसा रहा बाजार का हाल

  • इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.49 प्रतिशत बढ़कर 102.04 पर रहा.
  • अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 2.04 प्रतिशत बढ़कर 100.30 डॉलर प्रति बैरल रहा.
  • घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 1,718.01 अंक उछलकर 81,028.02 अंक पर और निफ्टी 493.75 अंक की बढ़त के साथ 25,030.35 अंक पर बंद हुआ.
  • शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 13,749.82 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

क्या कहते हैं जानकार?

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा कि हमारा अनुमान है कि घरेलू बाजारों में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने से रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा. अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद डॉलर में कमजोर रुख और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से भी रुपए को समर्थन मिल सकता है. उन्होंने कहा कि हालांकि, यूक्रेन और रूस के बीच तनाव तथा पश्चिम एशिया में हमलों से रुपए की तेज बढ़त पर अंकुश लग सकता है. चौधरी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की हाजिर एक्सचेंज रेट 93.65 से 94.20 के दायरे में रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY