के श्रावस्ती जिले में 5 नवंबर, गुरुवार को STF की टीम ने बंद पड़ी एक राइस मिल में छापेमारी की। मामला सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी गांव का है। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, मामला नकली नोटों के कारोबार से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राइस मिल का गेट बंद करके हुई जांच
छापेमारी के दौरान की टीम ने राइस मिल का मुख्य गेट बंद कर दिया। टीम अंदर रहकर जांचपड़ताल कर रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए मीडिया को भी राइस मिल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
नकली नोटों के मामले की पुष्टि नहीं
फिलहाल STF की जांच जारी है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि राइस मिल में नकली नोटों का कारोबार चल रहा था या नहीं। इसके अलावा किसी की गिरफ्तारी की भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ये खबर भी पढ़ें:
कार्रवाई के बाद होगा खुलासा
पुलिस अधिकारियों ने भी इस मामले में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। STF की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।