बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
तेज नजर, शातिर शिकारी… क्या उल्लू वाकई में बेवकूफ होते हैं? जानें क्या कहता है विज्ञान​ | PhonePe पर 24 कैरेट सोना खरीदने पर मिलेगा 2% कैशबैक, जानें कब और कैसे मिलेगा ऑफर?​ | Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पूर्वांचल के युवाओं में अपार संभावनाएं, युवा जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बनें… Poorvanchal Startup Samvad में बोलीं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल​

उत्तर प्रदेश की कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पूर्वांचल के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं, और वे अपनी प्रतिभा का उपयोग जॉब सीकर के साथसाथ जॉब क्रिएटर के रूप में भी करें. राज्यपाल आज बुधवार को प्रयागराज के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय और लखनऊ के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के […]

उत्तर प्रदेश की कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पूर्वांचल के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं, और वे अपनी प्रतिभा का उपयोग जॉब सीकर के साथसाथ जॉब क्रिएटर के रूप में भी करें. राज्यपाल आज बुधवार को प्रयागराज के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय और लखनऊ के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ‘पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद 2026’ में शामिल हुईं.

इससे पहले ‘पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद 2026’ कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से किया गया. इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय कैंपस की नवीन शैक्षिक सुविधाओं का भी लोकार्पण किया. इसके बाद उन्होंने अलगअलग कई विश्वविद्यालयों से आए इनोवेटिव लोगों की ओर से लगाए गए स्टार्टअप प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी किया.

कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पूर्वांचल के युवाओं में अपार संभावनाएं नजर आती है. वे अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर के रूप में भी करें. उन्होंने स्टार्टअप में शामिल सभी प्रतिभागियों की उनके इनोवेशन की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि इनोवेशन और एन्टरप्रेन्योरशिप स्पेसिफिक मानवता से जुड़ी चीजें हैं और समाज तथा विश्वविद्यालयों द्वारा उन्हें सहेजने की कोशिश की जानी चाहिए.

नौकरी सृजन में अहम भूमिका निभाएगाः कुलपति, PRSU

कार्यक्रम में पीआरएसयू के कुलपति डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विश्वविद्यालय अब डिग्री के साथसाथ स्टार्टअप के लिए भी प्रेरित करेगा, ताकि विद्यार्थी नौकरी करने की जगह नौकरी सृजन में एक अहम भूमिका निभा सकें.

document.createElement ;

इस दौरान राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉक्टर सुधीर एम. बोबडे ने विषय प्रवर्तन करते हुए राजभवन की इनोवेशन विजन को रखा. एकेटीयू के कुलपति प्रोफेसर जय प्रकाश पाण्डेय ने पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद की रूपरेखा एवं भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की. कार्यक्रम में टेक्निकल फील्ड के एक्सपर्ट्स ने दिए भी सफलता के मंत्र दिए हैं.

आइडिया से प्रोटोटाइप तक की यात्रा पर चर्चा

डेक्सियन ग्लोबल लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ डॉक्टर अभय जेरे ने ग्लोबल स्टार्टअप ट्रेंड पर चर्चा की तो यूपी स्टार्टअप मिशन के सीईओ IAS सुमित राजेश महाजन, ने सरकार की योजनाओं, फंडिंग और इंसेंटिव के बारे में जानकारी दी. वहीं एकेटीयू के इनोवेशन हब के एडवाइजर प्रोफेसर एसपी मिश्रा, ने आइडिया से प्रोटोटाइप तक की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया.

इस कार्यक्रम में दोपहर 2:30 बजे 2 अहम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एक ओर विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तो दूसरी ओर कुलाधिपति की अध्यक्षता में कुलपतियों की गोलमेज बैठक हुई, जिसमें उन्होंने स्टार्टअप के लिए सम्मिलित विश्वविद्यालयों को इंक्यूबेशन सेंटर बनाने की प्रेरणा दी. इस दौरान कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के प्रयोगशालाओं और स्टूडियो का भी भ्रमण किया.

इनोवेशन के लिए PRSUAKTU में MoU साइन

साथ ही पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमें सिडबी के उप महाप्रबंधक प्रत्यूष मिश्र, सिडबी के निवेशक अमित सिंघल और फ्लूइड वेंचर्स के संस्थापक भागीदार बिबिन बाबू ने छात्रों को फंडिंग का रोडमैप बताया.

कार्यक्रम के समापन समारोह में आइडियाथॉन के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. साथ ही पीआरएसयू और एकेटीयू के बीच इनोवेशन को प्रेरित और सशक्त करने के लिए दोनों विश्वविद्यालयों के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए.

इस अहम कार्यक्रम के आयोजन के लिए महामहिम आनंदीबेन पटेल ने रज्जू भय्या विश्वविद्यालय के कुलपति और कार्यक्रम में शामिल सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और विधार्थियों को बधाई प्रदान की. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY