लखनऊ के ट्रिपल मर्डर केस की तर्ज पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कानपुर वारदात हुई है. यहां जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए गोलियों से भून डाला. मामला कानपुर केबिधनू का है. सूचना मिलते हुए पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है.

पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक 10 से अधिक राउंड फायरिंग हुई है. पुलिस के मुताबिक बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली सुजानपुर गांव में रहने वाले दोनों पक्षों के बीच खेत का विवाद था. इस विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष करीब चार महीने से पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहा था. इसी विवाद में बुधवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और इनके बीच खूनी संघर्ष हो गया.