Diwali Outfit Ideas: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और सजनेसंवरने का खास मौका होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खूबसूरत नजर आए। इसके लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही अपनी ड्रेस और ज्वेलरी की तैयारियां शुरू कर देती हैं। अगर आप भी इस दिवाली कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जिसमें ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक भी मिले, तो हम आपको 5 शानदार आउटफिट्स के बारे में बता रहे हैं। इन्हें पहनकर आप दिवाली की पूजा से लेकर फैमिली पार्टी तक में बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे आउट फिट पहन सकती हैं आप?

1. बनारसी या सिल्क साड़ी में दिखेंगी खूबसूरत
अगर आप दिवाली पर क्लासिक और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो बनारसी या सिल्क साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। लाल, मैरून, हरे और गोल्डन रंग की साड़ी त्योहार के मौके पर काफी खूबसूरत लगती है। इसके साथ गोल्डन झुमके, चूड़ियां और छोटी सी बिंदी लगाकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
2. लहंगा चोली से मिलेगा रॉयल लुक
दिवाली की शाम किसी पार्टी या खास आयोजन में शामिल होना है, तो लहंगा चोली पहन सकती हैं। हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा आपको रॉयल लुक देगा। अगर आप ज्यादा चमकदमक पसंद नहीं करती हैं, तो हल्के वर्क वाला पेस्टल या फ्लोरल लहंगा भी चुन सकती हैं। इसके साथ चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स अच्छे लगेंगे।
3. शरारा सूट से मिलेगा स्टाइलिश लुक
शरारा सूट इन दिनों महिलाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसका घेरदार बॉटम और खूबसूरत कुर्ता आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी देता है। दिवाली के लिए मिरर वर्क, गोटा पट्टी या एम्ब्रॉयडरी वाला शरारा चुन सकती हैं। इसके साथ चांदबाली और मैचिंग चूड़ियां पहनें।
4. अनारकली सूट में दिखेंगी एलिगेंट
अगर आप साड़ी और लहंगे से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं, तो अनारकली सूट ट्राई करें। इसका फ्लेयर वाला डिजाइन आपको बेहद ग्रेसफुल लुक देता है। दिवाली के लिए रेड, ग्रीन, येलो और रॉयल ब्लू रंग का अनारकली सूट चुन सकती हैं। इसके साथ हैवी झुमके और जूती पहनकर अपना लुक पूरा करें।
5. कुर्तीपलाजो सेट में रहेंगी कंफर्टेबल
अगर आप दिवाली पर ज्यादा भारी कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं, तो कुर्तीपलाजो सेट आपके लिए अच्छा विकल्प है। यह पहनने में आरामदायक होने के साथ काफी स्टाइलिश भी लगता है। कॉटन सिल्क या चिकनकारी वर्क वाली कुर्ती के साथ मैचिंग पलाजो पहन सकती हैं। इसके साथ हल्की ज्वेलरी और मोजड़ी आपके लुक को खास बना देगी।