Mahadeo Satta App: महादेव सट्टा ऐप केस में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए विशाखापत्तनम की कंपनी का बैंक खाता अनफ्रीज करने के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें फॉरेंसिक और साइबर जांच में सट्टेबाजी के सबूत नहीं मिले हैं।

निचली अदालत के आदेश हाईकोर्ट ने किए निरस्त
आपको बता दें इस मामले में निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार खमतराई पुलिस ने खाता सीज करवाया था। इसके बाद जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने ये फैसला सुनाया है। इस मामले में शाहिब खान और उनकी पत्नी सहर खान ने याचिका दायर की थी।