Gold Loan: आजकल की बढ़ती महंगाई के चलते कई लोगों को अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है, जिसकी वजह से उन्हें लोन लेना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखे सोने के गहनों की मदद से भी आप आसानी से लो न ले सकते हैं? इसे गोल्ड लोन लोन होता है, जिसमें आपको अपना सोना बैंक या किसी वित्तीय संस्थान के पास गिरवी रखना पड़ता है। इसके बदले संस्थान आपको सोने की शुद्धता और वजन के आधार पर लोन देता है। आइए जानते हैं गोल्ड लोन लेने की पूरी प्रक्रिया क्या है और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।

गोल्ड लोन क्या होता है?
गोल्ड लोन एक ऐसा कर्ज है, जिसमें आप अपने सोने के आभूषण या पात्र सोने की वस्तुएं बैंक या एनबीएफसी के पास गिरवी रखकर पैसे ले सकते हैं। इसमें बैंक आपके सोने की शुद्धता और वजन की जांच करता है। इसके बाद तय नियमों के मुताबिक आपको लोन की राशि दी जाती है। फिर लोन चुकाने के बाद आपका सोना वापस कर दिया जाता है
कहां से ले सकते हैं गोल्ड लोन?
गोल्ड लोन लेने के लिए आप सरकारी या निजी बैंक और गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनियों का चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए स्टेट , बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, और बजाज फिनसर्व जैसे संस्थानों से संपर्क किया जा सकता है। हालांकि, अलगअलग संस्थानों की ब्याज दरें, प्रोसेसिंग फीस और लोन की शर्तें अलग हो सकती हैं।
कैसे होती है सोने की शुद्धता और वजन की जांच?
गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने के बाद बैंक या वित्तीय संस्थान के अधिकारी आपके सोने की अच्छे से जांच करते हैं। इसमें सोने की शुद्धता और वजन की जांच की जाती है। आमतौर पर 18 से 22 कैरेट के सोने के आभूषण लिए जा सकते हैं।
इस प्रक्रिया में आभूषणों में लगे पत्थरों, मोतियों और अन्य गैरसोने वाली चीजों का वजन घटा दिया जाता है। इसके बाद केवल सोने के वास्तविक वजन और शुद्धता के आधार पर उसकी कीमत तय की जाती है।
गोल्ड लोन के लिए कौन से दस्तावेज जरुरी?
गोल्ड लोन लेने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। इनमें मुख्य रूप से पहचान और पते का प्रमाण शामिल है।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
सोने की कीमत के आधार पर कितना मिलेगा लोन?
गोल्ड लोन में मिलने वाली राशि आपके सोने की शुद्धता, वजन और मूल्यांकन पर निर्भर करती है। इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक के निर्धारित LoantoValue नियम भी लागू होते हैं। यानी सोने के मूल्य के मुकाबले बैंक कितनी राशि का कर्ज दे सकता है, इसकी एक सीमा तय होती है। अलगअलग लोन राशि के लिए LTV की सीमा अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक से इसकी जानकारी जरूर लें।
गोल्ड लोन लेने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
1. गोल्ड लोन लेने से पहले अलगअलग बैंकों की ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस की तुलना जरूर करें।
2. लोन चुकाने की अवधि, भुगतान का तरीका और देरी होने पर लगने वाले चार्ज की जानकारी भी लें।
समय पर लोन नहीं चुकाने पर आपका गिरवी रखा सोना नीलाम किया जा सकता है। इसलिए उतना ही लोन लें, जितना आप तय समय में चुका सकें।