बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
जिस दोस्त को जान से मार डाला, उसी का भूत सपनों में लगा डराने… 20 दिन बाद कातिल ने किया सरेंडर​ | Dombivli Murder Case: दोस्त की हत्या के बाद 20 दिन तक नहीं सो पाया आरोपी, सपने में आता था मृतक, पुलिस स्टेशन पहुंचकर जुर्म कबूला​ | Horoscope 04 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dombivli Murder Case: दोस्त की हत्या के बाद 20 दिन तक नहीं सो पाया आरोपी, सपने में आता था मृतक, पुलिस स्टेशन पहुंचकर जुर्म कबूला​

: के डोंबिवली में दोस्त की हत्या के बाद आरोपी करीब 20 दिनों तक चैन से सो नहीं पाया। मृतक दोस्त बारबार उसके सपनों में आता रहा। आखिरकार अपराधबोध से परेशान होकर 24 साल का आरोपी प्रभु करकड़े खुद पुलिस के पास पहुंचा और हत्या की बात कबूल कर ली। इस मामले में पुलिस ने […]

: के डोंबिवली में दोस्त की हत्या के बाद आरोपी करीब 20 दिनों तक चैन से सो नहीं पाया। मृतक दोस्त बारबार उसके सपनों में आता रहा। आखिरकार अपराधबोध से परेशान होकर 24 साल का आरोपी प्रभु करकड़े खुद पुलिस के पास पहुंचा और हत्या की बात कबूल कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रभु और शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले मकान मालिक संदेश म्हात्रे को गिरफ्तार किया है।

शराब पीते समय हुआ था विवाद

यह घटना 9 अक्टूबर को डोंबिवली पश्चिम के मोठागांव इलाके में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, 43 साल के पल्लव उर्फ विशाल कदम और प्रभु करकड़े एक ही घर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में प्रभु ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।

बोरे में भरकर सुनसान जगह पर फेंका शव

हत्या के बाद प्रभु ने इसकी जानकारी मकान मालिक संदेश म्हात्रे को दी। बताया जाता है कि संदेश ने उसे समझाया कि उसकी अभी शादी भी नहीं हुई है और इस घटना से उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को बोरे में भरा और खाड़ी किनारे एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। उन्हें लगा कि इस तरह हत्या का राज छिपा रहेगा।

20 दिनों तक नहीं आई नींद

हत्या के बाद प्रभु परेशान रहने लगा। वह करीब 20 दिनों तक ठीक से सो नहीं पाया। मृतक दोस्त बारबार उसके सपनों में आता था। इस वजह से परेशान होकर आखिरकार वह खुद ठाणे क्राइम ब्रांच पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें: 

दोनों आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने प्रभु को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए विष्णुनगर पुलिस के हवाले कर दिया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राम चोपड़े ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY