सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Rising Stars Asia Cup 2026: तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 खिलाड़ियों को मौका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला​ | हमीरपुर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी कर की हत्या, DIG बोले- 2 महीने में पूरी करेंगे जांच​ | UP Agniveer Bharti: उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 20 प्रतिशत आरक्षण, बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी, सीएम योगी का ऐलान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हमीरपुर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी कर की हत्या, DIG बोले- 2 महीने में पूरी करेंगे जांच​

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और उसकी हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. वहीं पीड़ित परिवार का रोरोकर बुरा हाल है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने […]

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और उसकी हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. वहीं पीड़ित परिवार का रोरोकर बुरा हाल है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि अगले दो महीने के भीतर मामले की विवेचना पूरी कर ली जाएगी और अदालत में मजबूत पैरवी की जाएगी.

DIF ने घटनास्थल पर पहुंचकर जुटाई जानकारी

मामले की जांच के लिए DIG राजेश एस खुद घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली. DIG ने घटनास्थल से लेकर आरोपी के घर तक पूरे घटनाक्रम को समझा. पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्ची को उसके घर के सामने से बहलाकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद वह उसे करीब 700 मीटर दूर खेत में ले गया, जहां बच्ची का शव बरामद हुआ. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी परिजनों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश करने का नाटक करता रहा और उन्हें गुमराह करता रहा.

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली लगने की बात कही है. वहीं जिला प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी शुरू कर दी है. घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है.

DIG राजेश एस ने कहा कि मामले की जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी. पुलिस घटनास्थल से वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है. इन साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया जाएगा, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ मजबूत केस पेश किया जा सके.

2 महीने में जांच पूरी करने का लक्ष्य

DIG राजेश एस ने भरोसा दिलाया कि अगले दो महीने के भीतर विवेचना पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी. उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए मजबूत कानूनी कार्रवाई का भरोसा जताया है. तीन साल की मासूम के साथ हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में गुस्सा है. परिवार के साथसाथ स्थानीय लोग भी बच्ची को जल्द न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY