सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
New Zealand दौरे से पहले Rishabh Pant का फिटनेस टेस्ट 9 नवंबर को, तीसरे Test से बाहर​ | रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐसा कहर, एक ही पारी में झटके 9 विकेट; मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों की उड़ी धज्जियां​ | हाईकोर्ट में वकीलों की हिंसा पर इलाहाबाद HC सख्त, आपराधिक अवमानना और FIR की सिफारिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- हम संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, लेकिन कांग्रेस नहीं आएगी, नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना​

: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को संसद का विशेष सत्र बुलाने की चुनौती देते हुए कहा कि सरकार इस सत्र के लिए तैयार है। कांग्रेस में हिम्मत है तो संसद में आकर खुलकर चर्चा करे और अपने आरोपों को तथ्यों के […]

: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को संसद का विशेष सत्र बुलाने की चुनौती देते हुए कहा कि सरकार इस सत्र के लिए तैयार है। कांग्रेस में हिम्मत है तो संसद में आकर खुलकर चर्चा करे और अपने आरोपों को तथ्यों के साथ साबित करे। शाह ने कहा कि कांग्रेस संसद में नहीं आएगी, क्योंकि वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आरोपों की धज्जियां उड़ा देंगे।

‘राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे’

गृह मंत्री ने नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि असली पार्लियामेंट में कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे, तो नकली पार्लियामेंट में ही बन जाइए। इससे सोनिया गांधी के दिल को शांति मिल जाएगी।

SIR विवाद पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, बोले मतदाता सूची से हटेंगे घुसपैठिए

हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने INDIA गठबंधन की दिल्ली महारैली पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह वोट बचाओ रैली नहीं, घुसपैठिए बचाओ रैली थी।’ शाह ने कांग्रेस पर SIR का विरोध कर कथित… pic.twitter.com/D7v9O2x72b

— Bansal News Official November 2, 2026

‘वोट बचाओ नहीं, घुसपैठिया बचाओ रैली’

इंडिया ब्लॉक की रैली पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि के रामलीला मैदान में हुई रैली वोट बचाओ रैली नहीं, बल्कि घुसपैठिया बचाओ रैली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR को रोककर मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है। बीजेपी एकएक घुसपैठिए को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर ही दम लेगी। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहिए या नहीं और क्या होना चाहिए या नहीं ?

13 करोड़ वोट कटने के दावे पर जवाब

नेता विपक्ष राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट कटने के दावे पर अमित शाह ने कहा कि ये झूठ है। उन्होंने बताया कि इनमें से 6 करोड़ लोग दूसरी जगह रहने चले गए हैं, करीब 3 करोड़ लोगों की मौत हो चुकी है और 1 करोड़ वोट डुप्लीकेट एंट्री वाले हैं। शाह ने सवाल किया कि जो लोग दूसरी जगह चले गए या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची से हटाने चाहिए या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बोगस वोटिंग करके चुनाव जीतना चाहती है। शाह ने कहा कि इस देश में वोट डालने का अधिकार सिर्फ देश के नागरिकों को होना चाहिए।

‘वेंटिलेटर पर है कांग्रेस पार्टी’

अमित शाह बोले मोदी जी को छोड़िए तेलंगाना युवा मोर्चा अध्यक्ष भी हरा देगा

हैदराबाद में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओअराजकता हटाओ’ पदयात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को ‘वेंटीलेटर पर पड़ी पार्टी’… pic.twitter.com/iXM2iuiua8

— Bansal News Official November 2, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद वेंटिलेटर पर है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि मोदी जी को छोड़िए, तेलंगाना का उनका युवा मोर्चा अध्यक्ष भी राहुल गांधी को हरा देगा।

ये खबर भी पढ़ें: 

तेलंगाना सरकार पर भी साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाया कि उन्होंने पूरे तेलंगाना को दिल्ली में बैठे कांग्रेस नेताओं का ATM बना दिया है। उन्होंने राहुल गांधी की 6 गारंटियों पर भी सवाल उठाए। शाह ने कहा कि चुनाव के समय खटाखटखटाखट 6 गारंटी देने की बात कही गई थी, लेकिन अब ये गारंटी सफाचट हो गई हैं और एक भी लागू नहीं हुई। उन्होंने कांग्रेस पर लगातार चुनावी हार के बाद अराजकता के जरिए सत्ता हासिल करने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY