सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
कारोबार में घाटा या सूदखोरों का दबाव… परिवार के 4 लोगों की हत्या के बाद नरेंद्र ने क्यों किया सुसाइड?​ | न्यूजीलैंड की धरती पर World Record बनाएंगे Rohit Gurunath Sharma, ऑकलैंड ODI में भी रच सकते हैं इतिहास​ | AR Rahman का बेबाक अंदाज! Ramayana के गाने Mangal Rang की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं पर बोले ऑस्कर विजेता- ‘सबको खुश करना है तो जाकर आइसक्रीम बेचें’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

IPO Calendar: नवंबर के पहले सप्ताह में सुस्त रहेगा प्राइमरी मार्केट, 13 कंपनियों की होगी लिस्टिंग​

IPO Calendar: शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अक्टूबर का महीना काफी व्यस्त रहा था. पिछले महीने आईपीओ बाजार में रिकॉर्डतोड़ हलचल देखने को मिली थी. लेकिन अब नवंबर के पहले और दिवाली वाले सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में थोड़ी सुस्ती देखने को मिल सकती है. इस पूरे सप्ताह में निवेश के […]

IPO Calendar: शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अक्टूबर का महीना काफी व्यस्त रहा था. पिछले महीने आईपीओ बाजार में रिकॉर्डतोड़ हलचल देखने को मिली थी. लेकिन अब नवंबर के पहले और दिवाली वाले सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में थोड़ी सुस्ती देखने को मिल सकती है. इस पूरे सप्ताह में निवेश के लिए सिर्फ एक नया आईपीओ खुलने जा रहा है. ये भी 57 करोड़ रुपये से कम आकार वाला एक एसएमई आईपीओ होगा. हालांकि, नए इश्यू की कमी के बावजूद शेयर बाजार में लिस्टिंग की हलचल काफी तेज रहने वाली है. इस सप्ताह कुल 13 कंपनियों के शेयर बाजार में दस्तक देने की तैयारी में हैं. इनमें 5 मेनबोर्ड कंपनियां भी शामिल हैं.

वेदांत पॉली फैब्स के आईपीओ में निवेश का मौका

नवंबर के पहले सप्ताह में निवेश के लिए खुलने वाला इकलौता आईपीओ वेदांत पॉली फैब्स लिमिटेड का है. कंपनी का ये एसएमई आईपीओ 56.68 करोड़ रुपये का है. निवेशक इसमें 2 नवंबर से 4 नवंबर के बीच पैसा लगा सकेंगे. कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 88 से 94 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इस इश्यू के जरिए कंपनी 54.26 लाख नए शेयर जारी करके 51.01 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल के तहत 6.04 लाख शेयर बेचे जाएंगे, जिससे करीब 5.67 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे.

अगर कोई रिटेल निवेशक इस आईपीओ में बोली लगाना चाहता है, तो उसे कम से कम 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो एक रिटेल निवेशक को कम से कम 2,25,600 रुपये का निवेश करना पड़ेगा. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 5 नवंबर को फाइनल होने की उम्मीद है. इसके बाद 9 नवंबर को एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसके शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है. वेदांत पॉली फैब्स मुख्य रूप से फ्लेक्सिबल पैकेजिंग मटेरियल बनाने का काम करती है. कंपनी श्रिंक फिल्म, प्रिंटेड लैमिनेट्स और पैकेजिंग पाउच जैसे उत्पाद बनाती है. इन चीजों का इस्तेमाल खानेपीने की चीजों और कंज्यूमर गुड्स की पैकेजिंग में किया जाता है.

बॉम्बे कोटेड स्टील्स के इश्यू पर रहेगी निवेशकों की नजर

नए आईपीओ के अलावा इस सप्ताह निवेशकों की नजर बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के मेनबोर्ड आईपीओ पर भी बनी रहेगी. 183.06 करोड़ रुपये का ये आईपीओ पिछले महीने 29 अक्टूबर को खुला था. इसमें पैसा लगाने की आखिरी तारीख 2 नवंबर है. ये आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसके तहत कंपनी ने 2.23 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए हैं. इसके लिए प्राइस बैंड 78 से 82 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. रिटेल निवेशकों को कम से कम 182 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश की रकम 14,924 रुपये बैठती है.

बॉम्बे कोटेड को शुरुआती दो दिनों में बाजार से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. 30 अक्टूबर तक ये इश्यू कुल 3.98 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 6.89 गुना और रिटेल कैटेगरी 3.17 गुना भरी थी. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 3 नवंबर को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि 5 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग संभावित है. कंपनी स्टील प्रोसेसिंग के कारोबार से जुड़ी है. ये स्टील कॉइल को प्रोसेस करके ऐसे उत्पाद तैयार करती है, जिनका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, घरेलू उपकरण और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनियां करती हैं.

शेयर बाजार में लिस्ट होंगी 13 कंपनियां

नए आईपीओ के मोर्चे पर भले ही शांति हो, लेकिन लिस्टिंग के मामले में ये हफ्ता काफी एक्शन से भरा रहेगा. 2 नवंबर से 6 नवंबर के बीच कुल 13 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है, जिनमें से कुछ आईपीओ पिछले सप्ताह ही बंद हो चुके हैं. हालांकि, एक्सचेंज के अंतिम कार्यक्रम के अनुसार इन तारीखों में बदलाव भी संभव है.

मेनबोर्ड कैटेगरी में इस सप्ताह पांच कंपनियों की लिस्टिंग होनी है. सबसे पहले 2 नवंबर को ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स आईपीओ की लिस्टिंग होगी. इसके बाद 3 नवंबर को बीएलएस पॉलिमर्स आईपीओ के साथ एसएफसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज आईपीओ बाजार में दस्तक देंगे. 4 नवंबर को एमके संस फाइन ज्वेल्स आईपीओ लिस्ट होगा, जबकि 5 नवंबर को बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स की लिस्टिंग तय मानी जा रही है.

एसएमई कैटेगरी में कुल 8 कंपनियां बाजार में उतरने को तैयार हैं. 3 नवंबर को विस्कॉन इंडस्ट्रीज आईपीओ की लिस्टिंग होगी. 4 नवंबर को अजवा प्रोजेक्ट्स आईपीओ के साथ कार्वर रोबोवेल्ड आईपीओ के शेयर लिस्ट होंगे. 5 नवंबर को अंताला इंडस्ट्रीज आईपीओ बाजार में दस्तक देगा. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 नवंबर को एक साथ चार एसएमई कंपनियों की लिस्टिंग होगी. इनमें जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ, मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस आईपीओ, वेक्ट्रास एनप्रोकॉन आईपीओ के अलावा एचजीएस आईपीओ शामिल हैं.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY