Florida Plane Crash: अमेरिका दक्षिण फ्लोरिडा में 1 नवंबर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार को एक बिजनेस जेट ) नौ लोगों को लेकर जा रहा था तभी क्रेस्टहेवन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, विमान अचानक आसमान से तेजी से नीचे गिरा और जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग के गोले में बदल गया।
घटना का वीडियो आया सामने
हादसे के दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वीडियो में विमान तेजी से नीचे आता हुआ और जमीन से टकराने के बाद जोरदार विस्फोट होता दिखाई दे रहा है। दुर्घटना के कारण सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया, जबकि विमान का मलबा आसपास के इलाके में बिखर गया। राहत की बात यह रही कि विमान घरों से कुछ दूरी पर सड़क पर गिरा।
A private jet crashed into a mobile home park in Palm Beach County, Florida, today, leaving a massive crater, knocking down power lines, and destroying a home.
Multiple fatalities have been reported. pic.twitter.com/0ULI1ph9Pv
— FearBuck November 1, 2026
कैसे हुआ फ्लोरिडा में विमान हादसा?
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने इस दुर्घटना को बेहद विनाशकारी बताया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हादसे का दृश्य ऐसा लग रहा था, जैसे कोई मिसाइल आसमान से नीचे गिर रही हो।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान लियरजेट 60 के रूप में की है। इस बिजनेस जेट ने टेक्सास के ऑस्टिनबर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान को बहामास पहुंचना था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक विमान में सवार सभी 9 लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।’