मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘जब मैं चुनाव नहीं लड़ता, तब मैं CM बन जाता हूं…’ वाराणसी में बोले अखिलेश यादव​ | IPL 2027 से पहले Hardik Pandya छोड़ सकते हैं Mumbai Indians, चर्चा अंतिम दौर में​ | दुबई में पार्क बना ऑफिस…पेड़ों की छांव में लैपटॉप, ‘वर्क फ्रॉम पार्क’ में कौन-कौन सी सुविधाएं?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दीमक या चींटियों के बिलों को अपना ठिकाना क्यों बनाते हैं सांप? जान लें इसके कारण​

सांप एक ऐसा जीव है जो एक जगह नहीं ठहरता है और यही कारण है कि वो बिल नहीं बनाता है. वहीं दीमक और चींटियों के टीलों में इनके मिलने के पीछे की वजह होती हैं, जिसमें से एक है खाने की तलाश में ये इन बिलों में पहुंचते हैं. यहां पर सांपों को अक्सर […]

सांप एक ऐसा जीव है जो एक जगह नहीं ठहरता है और यही कारण है कि वो बिल नहीं बनाता है. वहीं दीमक और चींटियों के टीलों में इनके मिलने के पीछे की वजह होती हैं, जिसमें से एक है खाने की तलाश में ये इन बिलों में पहुंचते हैं. यहां पर सांपों को अक्सर छोटे जीव मिल जाते हैं, जैसे छिपकलियां, कीड़े, चूहे, मेंढक.

सांप इसलिए भी चींटी और दीमकों के बनाए टीलों या मिट्टी के सुराखों में चले जाते हैं, क्योंकि यहां का तापमान उनके मुताबिक अनुकूल होता है. दरअसल सांप ठंडे खून वाले जीव होते हैं. ऐसे में ये जगह बाहर के ठंडे और गर्म दोनों तरह के मौसम में तापमान के हिसाब से ज्यादा स्थिर रहती है.

सांप ज्यादातर उन बिलों को अपना ठिकाना बनाते हैं,  जिसे चींटी और दीमक छोड़कर चली जाती हैं. अधिकतर सांप दीमकों और चींटियों की सक्रिय बस्ती में नहीं रहते हैं, हालांकि कुछ छोटे सांप उनके घोंसलों में चला जाते हैं, क्योंकि उन्हें लार्वा और अंडे भोजन के रूप में मिल जाते हैं.

सुरक्षित होता है ठिकाना सांपों के लिए ये ठिकाना सुरक्षित भी रहता है, क्योंकि मिट्टी जैसे बने इन टीलों में जटिल और गहरी सुरंगे बनी होती हैं, जो सांपों को नेवले, समेत कुछ पक्षियों और बड़े शिकारियों से बचाए रखने में कारगर है.

आमतौर पर वैसे तो सांप चूहों के बिल, चींटियों और दीमकों के टीलों में ही अपने ठिकाने बनाते हैं, लेकिन किंग कोबरा एक ऐसा सांप है जो अपने अंडों के लिए घोंसला या बिल बनाता है. इसके लिए वो मिट्टी, सूखी पत्तियों, पतली सूखी टहनियों को एक जगह जमा करता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY