रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बरेली: होटल बुलाया, फिर तमंचा सटाकर छीन लिए 23 हजार… 2 लाख की फिरौती भी मांगी​ | Uttarakhand Pramukh Sammelan: उत्तराखंड में पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय और भत्तों में होगा इजाफा! CM धामी ने कहा- फिर शुरू करेंगे क्षेत्र पंचायत निधि​ | 172 क्रांतिकारियों को फांसी की सजा, नेहरू नहीं आए बचाने; CM योगी आदित्यनाथ का दावा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Upcoming IPO: कोका-कोला से कार्ल्सबर्ग तक, 3 बड़ी विदेशी कंपनियां भारतीय शेयर बाजार में उतरने को तैयार​

Upcoming IPO: भारतीय शेयर बाजार की चमक दुनिया भर की बड़ी कंपनियों को अपनी तरफ खींच रही है. अब तीन दिग्गज विदेशी कंपनियां अपने भारतीय कारोबार को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी में हैं. इनमें बीयर बनाने वाली डेनमार्क की कंपनी कार्ल्सबर्ग , फ्रांस की शराब कंपनी पेरनोड रिकार्ड और अमेरिका की सॉफ्ट […]

Upcoming IPO: भारतीय शेयर बाजार की चमक दुनिया भर की बड़ी कंपनियों को अपनी तरफ खींच रही है. अब तीन दिग्गज विदेशी कंपनियां अपने भारतीय कारोबार को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी में हैं. इनमें बीयर बनाने वाली डेनमार्क की कंपनी कार्ल्सबर्ग , फ्रांस की शराब कंपनी पेरनोड रिकार्ड और अमेरिका की सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कोकाकोला शामिल हैं. ये तीनों कंपनियां अपना आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही हैं. हालांकि, अभी इन तीनों की तैयारियां अलगअलग स्तर पर हैं.

रेस में सबसे आगे निकली कार्ल्सबर्ग

आईपीओ लाने की इस दौड़ में डेनमार्क की बीयर कंपनी कार्ल्सबर्ग सबसे आगे चल रही है. कंपनी ने 28 अक्टूबर को बाजार नियामक सेबी के पास अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा कर दिया है. कंपनी की सीएफओ उल्रिका फर्न ने तीसरी तिमाही के नतीजों के दौरान इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कंपनी अब संभावित निवेशकों के साथ बैठकें शुरू कर रही है.

कार्ल्सबर्ग भारत में ट्यूबोर्ग , कार्ल्सबर्ग एलिफेंट , क्रोनेनबर्ग 1664 ब्लैंक जैसे मशहूर ब्रांड बेचती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि ये आईपीओ किस तारीख को आएगा या इसका साइज कितना बड़ा होगा.

पेरनोड रिकार्ड को बोर्ड से हरी झंडी का इंतजार

फ्रांस की जानीमानी शराब कंपनी पेरनोड रिकार्ड भी अपने भारतीय कारोबार को शेयर बाजार में उतारने की योजना बना रही है. कंपनी के पास एब्सोल्यूट , जेमसन , शिवास रीगल , बैलेन्टाइन्स जैसे बड़े ब्रांड हैं. सितंबर तिमाही के दौरान भारत में कंपनी की बिक्री में 19 फीसदी का उछाल आया है.

कंपनी की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट माउव क्रोइजैट ने बताया कि बोर्ड ने आईपीओ से जुड़ी तैयारियां जारी रखने का निर्देश दिया है. फिलहाल कंपनी को अपने बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है. बोर्ड की मुहर लगते ही लिस्टिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

बॉटलिंग कारोबार को लिस्ट कराएगी कोकाकोला

अमेरिकी दिग्गज कंपनी कोकाकोला भी अपने भारतीय बॉटलिंग कारोबार को शेयर बाजार में लाने का रास्ता तलाश रही है. इसके लिए कंपनी हिंदुस्तान कोकाकोला होल्डिंग्स का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है. कंपनी के सीएफओ जॉन मर्फी ने खुद इसकी पुष्टि की है.

इसी साल जून में कंपनी ने जानकारी दी थी कि बीएसई व एनएसई पर संभावित लिस्टिंग के लिए शुरुआती तैयारी शुरू हो चुकी है. पिछले साल जुबिलेंट भरतिया ग्रुप ने भी हिंदुस्तान कोकाकोला होल्डिंग्स में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. अभी इस आईपीओ की तारीख तय होना बाकी है.

विदेशी कंपनियों के लिए कितना बड़ा है भारतीय बाजार

इन तीनों विदेशी कंपनियों के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार है. कोकाकोला के लिए भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा बाजार बन चुका है. वहीं, पेरनोड रिकार्ड के लिए अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. पेरनोड रिकार्ड ने वित्त वर्ष 202425 में भारत में 27,445.80 करोड़ रुपये की बंपर बिक्री दर्ज की थी.

दूसरी तरफ, कार्ल्सबर्ग के रेवेन्यू में हल्की गिरावट देखी गई है. वित्त वर्ष 202526 में कंपनी का रेवेन्यू 2.2 फीसदी घटकर 8,708.8 करोड़ रुपये रहा है. इन प्रस्तावित आईपीओ के जरिए इन विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार से नया फंड जुटाने में मदद मिलेगी. साथ ही, उन्हें अपने भारतीय कारोबार की सही वैल्यू सामने लाने का मौका भी मिलेगा. हालांकि, इन तीनों कंपनियों की मार्केट में लिस्टिंग अंतिम मंजूरी के अलावा शेयर बाजार के हालात पर निर्भर करेगी.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY