सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नवंबर में गोल्ड की पॉजिटिव शुरुआत, दिवाली से पहले आया 500 रुपए का उछाल​ | सड़क पर लड़ाई, 2027 की परीक्षा… रामलीला मैदान की रैली से कांग्रेस को क्या हासिल हुआ?​ | New Zealand के खिलाफ T20I सीरीज जीतकर Naman Dhir बने Impact Player of the Series​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे के लिए Auqib Nabi को टीम इंडिया में मिला मौका, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर​

 India vs New Zealand ODI 2026: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के पहले तीन मैच के लिए औकिब नबी को भारतीय टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने शनिवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। आकिब को पहले ही चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना […]

 India vs New Zealand ODI 2026: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के पहले तीन मैच के लिए औकिब नबी को भारतीय टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने शनिवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

आकिब को पहले ही चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था लेकिन अब वह सीरीज की शुरूआत से ही टीम के साथ रहेंगे। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पांच मैचों की सीरीज से बाहर होने के बाद यह बदलाव किया गया है। 

नबी भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम का हिस्सा नहीं थे।  हालांकि वह न्यूजीलैंड में ही मौजूद हैं इंडिया ए टीम के साथ। वह न्यूदीलैंड ए के खिलाफ हुए पहले अनौपचारिक टेस्ट में इंडिया ए टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्होंने शनिवार से शुरू होने वाले मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। 

हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे प्रसिद्ध, मैच के लिए जरूरी फिटनेस हासिल न कर पाने के कारण सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्हें मैच के लिए पूरी तरह तैयार होने के लिहाज से जरूरी वर्कलोड हासिल करने के लिए कुछ और समय चाहिए, और उम्मीद है कि वे आगे के टेस्ट मैचों में वापसी करेंगे। 

नबी के शामिल होने से तेज गेंदबाजी का एक और विकल्प मिल गया है। उन्होंने अब तक केवल एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने पिछले महीने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुबमन गिल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन , मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी , औकिब नबी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर , रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन , अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र , मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY