बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Meerut News: मालकिन को नशीली चाय पिलाई, करोड़ों का माल समेटकर फरार हुई मेड; बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार​ | T20I के बाद ODI Series में भी क्लीन स्वीप, Vadodara में Zimbabwe से 8 विकेट से जीता भारत​ | गजब! बिजनौर में 6 उल्लू बने ‘सरकारी मेहमान’, रोज खा रहे एक किलो चिकन; वन विभाग कर रहा खातिरदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Yoga Safety Tips: योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान! आयुष मंत्रालय ने दी सलाह​

Yoga Safety Tips: योग और प्राणायाम को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का प्रभावी तरीका माना जाता है। नियमित रूप से योग करने से शरीर का लचीलापन बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, योग का पूरा लाभ तभी मिलता है, जब इसका अभ्यास सही तरीके […]

Yoga Safety Tips: योग और प्राणायाम को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का प्रभावी तरीका माना जाता है। नियमित रूप से योग करने से शरीर का लचीलापन बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, योग का पूरा लाभ तभी मिलता है, जब इसका अभ्यास सही तरीके से और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार किया जाए। 

कई बार लोग जल्दी बाजी और ओवर कॉफिडेंस में शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल देते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय ने योग करते समय सावधानी बरतने और शरीर की क्षमता को समझने की सलाह दी है। जानिए क्या दी सलाह?

शरीर की क्षमता के अनुसार ही करें योग

योग करते समय अपनी शारीरिक क्षमता को समझना बेहद जरूरी है। आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के जरिए अभ्यास के दौरान सावधानी बरतने पर जोर दिया है। योग करते समय जल्दबाजी करने या शरीर को झटके देकर खींचने से बचना चाहिए।

हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। कुछ लोग आसानी से झुक सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को लचीलापन बढ़ाने के लिए अधिक समय की जरूरत होती है। ऐसे में दूसरों को देखकर कठिन आसन करने की कोशिश करना नुकसानदायक हो सकता है। अगर किसी आसन को करते समय शरीर पर ज्यादा दबाव महसूस हो, तो उसे जबरदस्ती करने के बजाय अपनी सुविधा के अनुसार अभ्यास करना चाहिए। नियमित और धीरेधीरे किए गए अभ्यास से शरीर की क्षमता में सुधार हो सकता है।

तेज दर्द होने पर तुरंत रोक दें अभ्यास

योग के दौरान हल्का खिंचाव महसूस होना सामान्य हो सकता है, लेकिन तेज दर्द को नजरअंदाज करना सही नहीं है। अगर किसी आसन को करते समय पीठ, घुटनों, कंधों या शरीर के किसी अन्य हिस्से में तेज दर्द महसूस हो, तो तुरंत अभ्यास रोक देना चाहिए।

दर्द के बावजूद आसन पूरा करने की कोशिश करने से मांसपेशियों में खिंचाव या चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है। खासकर योग की शुरुआत करने वाले लोगों को अपनी क्षमता से अधिक कठिन आसन करने से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षित योग शिक्षक की मदद लें। वहीं, अगर पहले से कोई चोट या स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो योग शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

योग करते समय सांस पर भी दें ध्यान

योग केवल शरीर को अलगअलग मुद्राओं में मोड़ने तक सीमित नहीं है। इसके दौरान सांस लेने के तरीके और शरीर की स्थिति पर ध्यान देना भी जरूरी है। प्रत्येक आसन को आराम से करें और एक मुद्रा से दूसरी मुद्रा में जाने के लिए जल्दबाजी न करें।

अगर अभ्यास के दौरान सांस लेने में परेशानी हो, चक्कर आएं या शरीर में असहजता महसूस हो, तो रुककर आराम करें। अपनी सांस और शरीर के संकेतों को समझना सुरक्षित योग अभ्यास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

नियमित अभ्यास से बढ़ाएं शरीर का लचीलापन

योग में हर आसन को पहली बार में पूरी तरह करना जरूरी नहीं है। शरीर को समय देना और धीरेधीरे योग के समय को बढ़ाना, कठिनाई बढ़ाना अधिक उपयोगी हो सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार नियमित योग करने से लचीलेपन और शारीरिक संतुलन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

इसलिए योग करते समय दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय अपने शरीर की जरूरतों पर ध्यान दें। सही तरीके से अभ्यास करें, दर्द होने पर जबरदस्ती न करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें। सावधानी और नियमितता के साथ किया गया योग शरीर और मन की सेहत के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है।

आयुष मंत्रालय किसके लिए जिम्मेदार?

आयुष मंत्रालय भारत सरकार का एक प्रमुख मंत्रालय है, जो देश में पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा प्रणालियों के विकास, शिक्षा और शोध के लिए जिम्मेदार है। ‘AYUSH’ शब्द का पूरा रूप निम्नलिखित चिकित्सा पद्धतियों के पहले अक्षरों से मिलकर बना है, जिनकी मीनिंग इस तरह है 

 A आयुर्वेद
 Y योग और प्राकृतिक चिकित्सा
 U यूनानी
 S सिद्ध
 H होम्योपैथी

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY