सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नवंबर में गोल्ड की पॉजिटिव शुरुआत, दिवाली से पहले आया 500 रुपए का उछाल​ | सड़क पर लड़ाई, 2027 की परीक्षा… रामलीला मैदान की रैली से कांग्रेस को क्या हासिल हुआ?​ | New Zealand के खिलाफ T20I सीरीज जीतकर Naman Dhir बने Impact Player of the Series​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गाजियाबाद कोर्ट में हुई आजम खान की पेशी, बोले- अब क्या बचा है बोलने के लिए​

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम गाजियाबाद स्थित विशेष प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट लेकर पहुंची. यहां अविनाश पांडे के कोर्ट नंबर 1 में आजम खान की पेशी हुई. इस बीच जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह आज कुछ बोलेंगे, इस पर उन्होंने कहा ‘क्या बोले, […]

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम गाजियाबाद स्थित विशेष प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट लेकर पहुंची. यहां अविनाश पांडे के कोर्ट नंबर 1 में आजम खान की पेशी हुई. इस बीच जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह आज कुछ बोलेंगे, इस पर उन्होंने कहा ‘क्या बोले, अब क्या बचा है बोलने के लिए’.

आजम खान को शनिवार को ईडी ने रामपुर जेल से रिहा होते ही हिरासत में ले लिया था. जिसके बाद आज ईडी की टीम उन्हें गाजियाबाद सीबीआई एमपी एमएलए कोर्ट लेकर पहुंची और उनकी पेशी करवाई.कोर्ट जाने समय आजम खान काफी मायूस नजर आए, उनके चेहरे पर निराशा और बेबसी साफ नजर आ रही थी.

जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है मामला

शनिवार को बेटे अब्दुल्ला के साथ आजम जेल बाहर निकले थे. तभी ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया था. यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं, सरकारी धन के गबन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है. खान के जौहर ट्रस्ट के खिलाफ 2019 में हुई शिकायत पर ईडी ने केस दर्ज किया था. जिसके बाद से जांच दर जांच चलती रही. जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और आजम खान के करीबियों से ईडी ने पूछताछ की.

भ्रष्टाचार एवं मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज

13 अक्टूबर को रामपुर की जिला जेल में आकर ईडी की टीम ने आजम खान से पूछताछ की थी. करोड़ों के घपलेबाजी की जांच में सामने आया कि 494 करोड़ का हिसाबकिताब ही नहीं मिल रहा. जिसके बाद आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज कराया गया था. शनिवार को आजम खान के जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने के दौरान आजम खान ने बेहद भावुक और आक्रामक अंदाज में नजर आए. उन्होंने अपनी धार्मिक पहचान और जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण को लेकर यूपी सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा.

‘कानून का अस्तित्व खत्म हो गया है’

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा ‘कहने को क्या बचा है? मैं क्या कह सकता हूं? कानून का अस्तित्व खत्म हो गया है. यह मुस्लिम होने की सजा है? हमारी गलती यह थी कि एक यूनिवर्सिटी एक मुस्लिम द्वारा बनाया गया था. यह हमारा अपराध है. हमने बच्चों के लिए स्कूल बनाए. क्या यह हमारा अपराध है?’.

डबलPANकार्ड केस में बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ रामपुर डिस्ट्रिक्ट जेल से रिहाई मिलने के कुछ ही मिनटों के अंदर आजम खान से लखनऊ से आई एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम ने पूछताछ की और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी एक अलग मनीलॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उन्हें कस्टडी में ले लिया. वहीं अब्दुल्ला को छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY