सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ाई सैलरी​ | Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: विशाखापत्तनम में HPCL की रिफाइनरी में भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप​ | Lucknow News: स्कूल आते-जाते छेड़ता था पड़ोसी युवक, तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पेट-पीठ और चेहरे पर लिपिस्टिक, बिन कपड़ों के डांस… शिवा शर्मा को ऐसे टॉर्चर करती थी श्रद्धा दुबे, पूछताछ में खोले काले राज​

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी श्रद्धा दुबे ने बड़ा खुलासा किया है. कोर्ट में पेशी से ठीक पहले पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा ने शव पर मिले लिपिस्टिक के निशान और अंडरवीयर के रहस्य का खुलासा किया है. उसने बताया कि घटना के दिन वह शिवा शर्मा से न्यूड डांस करा रही […]

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी श्रद्धा दुबे ने बड़ा खुलासा किया है. कोर्ट में पेशी से ठीक पहले पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा ने शव पर मिले लिपिस्टिक के निशान और अंडरवीयर के रहस्य का खुलासा किया है. उसने बताया कि घटना के दिन वह शिवा शर्मा से न्यूड डांस करा रही थी. इसके लिए उसके कपड़े उतरवा दिए थे. पेट, पीठ और चेहरे पर लिपिस्टिक लगाया था. फिर डंडे की जोर पर उसे डांस के लिए मजबूर किया.

घटना के वक्त मौके पर उसकी बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर दानिश और एक्स बॉयफ्रेंड आमिर भी मौजद थे. श्रद्धा दुबे ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शिवा शर्मा से इस तरह का डांस उसने पहली बार नहीं, बल्कि पहले भी कई बार या कहें अक्सर कराती थी. श्रद्धा ने कबूल किया कि इस बेइज्जती से बचने के लिए शिवा शर्मा उसके सामने पहले खूब गिड़गिड़ाया और फिर उसने फ्लैट की बॉलकनी से कूद कर अपनी जान दे दी.

13 नवंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उसे कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे फिर 13 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. श्रद्धा दुबे के साथ ही उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश की भी न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक के लिए बढ़ाई गई है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने शिवा शर्मा हत्याकांड के कई राज उजागर किए हैं. हालांकि अभी भी कई रहस्यों से पर्दा उठना बाकी है. इसके लिए पुलिस जल्द ही दोबारा पूछताछ करेगी.

अलगअलग हुई पूछताछ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपियों से पहले अलग अलग पूछताछ की गई. इसमें तीनों ने कई विरोधाभाषी बयान दिए हैं. फिर तीनों को एक साथ बैठाकर भी पूछताछ की गई. इस दौरान पुलिस ने विरोधाभाषी बयानों को क्रास करने की कोशिश की. इस पूछताछ में पता चला है कि श्रद्धा दुबे ने वास्तव में शिवा शर्मा का इस्तेमाल कर रही थी. उसने शिवा पर इस कदर दबाव बना रखा था कि वह रोज श्रद्धा दुबे के पैर तक दबाता था. श्रद्धा ने इस तरह के कई वीडियो भी बनाकर रखे थे और यही वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करती थी.

कई चेहरों को बेनकाब कर सकती है पेनड्राइव

श्रद्धा दुबे ने पुलिस की पूछताछ में एक पेनड्राइव का जिक्र किया है. बताया कि इस पेनड्राइव में कई सफेदपोश लोगों और अफसरों का काला चिट्ठा है, जो उसके पास आते थे. श्रद्धा इस पेनड्राइव में सुरक्षित मटेरियल का इस्तेमाल इन सफेदपोश लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए करती थी. पूछताछ में उसने ‘सर जी’ का भी जिक्र किया, कहा कि उनके जरिए उसने हजरतगंज थाने में एक एफआईआर भी कराई थी.

कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत हाजिरी की मांग

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीजीएम कोर्ट में पेश हुई श्रद्धा ने कोर्ट में व्यक्तिगत हाजिरी की अनुमति मांगी. हालांकि सीजेएम ने इसकी वजह पूछी तो वह चुप रह गई. ऐसे में कोर्ट ने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो उसे कोर्ट में बुलाकर भी पेशी और सुनवाई कराई जाएगी. इसके बाद श्रद्धा ने कुछ नहीं कहा और सुनवाई पूरी हो गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY