बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Indian Origin Pia Dandiya: फ्लोरिडा में ट्रम्प की पार्टी को हराकर अमेरिकी संसद पहुंचीं भारतीय मूल की पिया, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें​ | Kanika Kapoor ने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का किया फैसला, सोशल मीडिया पर जारी किया नोट​ | कंगाल पाकिस्तान में भारत से 20,000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, आखिर क्या है वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पूर्व IAS डॉ. दिनेश चंद्र की राजनीति में एंट्री, कहा- UP के धामपुर से लड़ूंगा चुनाव​

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नौकरशाहों का सियासी मैदान में उतरना कोई नई बात नहीं है, लेकिन बिजनौर जिले की धामपुर विधानसभा सीट को लेकर ताजा घटनाक्रम ने क्षेत्र के राजनीतिक पारे को अचानक बढ़ा दिया है. प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी […]

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नौकरशाहों का सियासी मैदान में उतरना कोई नई बात नहीं है, लेकिन बिजनौर जिले की धामपुर विधानसभा सीट को लेकर ताजा घटनाक्रम ने क्षेत्र के राजनीतिक पारे को अचानक बढ़ा दिया है. प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने सक्रिय राजनीति में आने और धामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने का खुला ऐलान कर दिया है.

शनिवार, को बिजनौर के एक निजी रिसोर्ट में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने अपनी राजनीतिक मंशा साफ की. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह मूल रूप से धामपुर क्षेत्र के पुरैनी गांव के निवासी हैं और अब सेवाकाल के बाद अपने गृह जनपद के लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करना चाहते हैं.

बाहरी नेताओं पर कसा तंज, दिया गिलहरी का उदाहरण

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व आईएएस ने क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास पर बात करते हुए कहा, ‘महात्मा विदुर की पावन धरती से कई लोग चुनकर बड़े पदों पर पहुंचे, लेकिन बाहरी लोग चुनाव जीतने के बाद लौटकर क्षेत्र की सेवा करने नहीं आए’. उन्होंने कहा कि बिजनौर की जनता हमेशा से बाहरी लोगों को भी बड़े अंतर से जिताती आई है, लेकिन वह यहीं के मूल निवासी हैं और जनता के बीच रहकर काम करना चाहते हैं.

रामसेतु निर्माण का उदाहरण देते हुए उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि जिस तरह सेतु बनाने में एक छोटी सी गिलहरी ने अपना योगदान दिया था, ठीक उसी तरह वह भी बिजनौर के विकास में अपना गिलहरी जैसा योगदान देना चाहते हैं.

प्रशासनिक अनुभव और उपलब्धियों का हवाला

डॉ. दिनेश चंद्र सिंह प्रदेश के जौनपुर, सहारनपुर, बहराइच और कानपुर देहात जैसे वीआईपी और चुनौतीपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं. अपनी प्रशासनिक उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सहारनपुर में डीएम रहते हुए उन्होंने महज 15 दिनों के भीतर 2.54 लाख आयुष्मान कार्ड बनवाए थे, जिसके लिए तत्कालीन मुख्य सचिव द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया था. उनका दावा है कि इसी प्रशासनिक अनुभव का लाभ वह धामपुर विधानसभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के सुनहरे भविष्य के निर्माण में देना चाहते हैं.

राम मंदिर ट्रस्ट से लेकर CM योगी से मुलाकात की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में डॉ. दिनेश चंद्र सिंह की दावेदारी को काफी मजबूत माना जा रहा है, खासकर तब जब बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्होंने मुलाकात की थी, जिसने स्थानीय बीजेपी नेताओं के बीच भी हलचल पैदा कर दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए भी आवेदन किया था. 5,585 आवेदकों में से इंटरव्यू के लिए चुने गए 16 अंतिम उम्मीदवारों में वह दूसरे नंबर पर थे, हालांकि पद एक होने के कारण चयन दूसरे व्यक्ति का हुआ.

डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कहा वह बीजेपी की राष्ट्रवादी विचारधारा से पूरी तरह प्रभावित हैं और पार्टी नेतृत्व से धामपुर विधानसभा सीट के लिए टिकट की उम्मीद कर रहे हैं. क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक समीकरणों के बीच एक पूर्व कद्दावर प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बीजेपी के टिकट पर दावेदारी जताए जाने के बाद अब सभी की निगाहें हाईकमान के फैसले पर टिकी हुई हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी इस पूर्व नौकरशाह पर दांव लगाती है या नहीं.

तीन महीने पहले हुए

डॉ. दिनेश चंद्र सिंह देश भर में सबसे बढ़िया इलेक्शन ट्रेनर आईएएस के साथ साथ सहारनपुर डीएम रहते हुए पंद्रह दिनों में दो लाख पैतालिस हजार आयुष्मान बनाने वाले डीएम के तौर पर चर्चा में आए थे. तीन महीने पहले ही जौनपुर के डीएम पद से रिटायर हुए और अब सीधे चुनावी मैदान में उतर गये.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY