सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Rising Stars Asia Cup 2026: तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 खिलाड़ियों को मौका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला​ | हमीरपुर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी कर की हत्या, DIG बोले- 2 महीने में पूरी करेंगे जांच​ | UP Agniveer Bharti: उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 20 प्रतिशत आरक्षण, बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी, सीएम योगी का ऐलान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PM Kisan 24th Installment: क्या अब नही आएगी किसान निधि की अटकी 24वीं किस्त!​

PM Kisan 24th Installment: 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खाते में जारी की। लेकिन अगर आपकी किस्त अब तक नहीं आई। तो आपने जरुर कुछ जरुरी काम नही करवाएं होंगे। इस वजह से ही आपकी 24अटक गई है। आइए […]

PM Kisan 24th Installment: 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खाते में जारी की। लेकिन अगर आपकी किस्त अब तक नहीं आई। तो आपने जरुर कुछ जरुरी काम नही करवाएं होंगे। इस वजह से ही आपकी 24अटक गई है। आइए जानते हैं कि आपकी अटकी हुई किस्त अब आएगी या नहीं? 

कितने किसानों के खाते में भेजी गई राशि?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई। इस दौरान पात्र किसानों के खाते में 2,0002,000 रुपये की राशि पहुंच गई। हालांकि इस बार 10 लाख से ज्यादा किसानों के नाम योजना से काट दिए गए हैं। ऐसे में किसानों के लिए यह जानना जरूरी है कि अगर उनकी राशि नहीं आई तो कैसे चेक करें आई या नहीं?

क्यों अटक सकती है किस्त?

1. जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी चेक करें

किसानों को अपने भूमि रिकॉर्ड की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए। जमीन संबंधी दस्तावेजों में नाम या विवरण में अंतर होने पर योजना का भुगतान प्रभावित हो सकता है। कई मामलों में भूमि का सत्यापन भी किया जाता है।

इसलिए किसान यह सुनिश्चित करें कि उनके जमीन के रिकॉर्ड अपडेट हैं और योजना में दर्ज जानकारी सही है। अगर जमीन से संबंधित रिकॉर्ड में कोई पुरानी गलती है, तो संबंधित विभाग से संपर्क कर उसे ठीक कराया जा सकता है।

2. eKYC करवाना जरुरी
 
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए कराना जरुरी है। जिन किसानों की eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आज ही किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर eKYC करा करा लें।

3. बैंक खाते में आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग

सरकारी योजनाओं और डीबीटी का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके बैंक खाते में आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग होना अनिवार्य है। इसके जरिए आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते और एनपीसीआई मैपर से जोड़ा जाता है, जिससे सरकारी सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में आता है। 

अगर इनमें से कोई भी काम अधूरा रह गया है तो इस वजह से ही आपकी 24वीं किस्त जारी नहीं हुई है। इसलिए आज ही ये सारे काम पूरे कर लीजिए।

चेक करें खाते में किस्त आई या नहीं

किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

1. सबसे पहले वेबसाइट खोलें।

2. होम पेज पर Farmers Corner में जाएं।

3. Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

5. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरें।

6. Get OTP पर क्लिक करके सत्यापन पूरा करें।

7. इसके बाद किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इस तरह किसान घर बैठे पता कर सकते हैं कि उनकी 24वीं किस्त जारी हुई है या नहीं।

क्या अब नहीं आएगी अटकी किस्त?

अगर आपके खाते में किसान सम्मान निधि योजना के तहत आने वाली 24वीं किस्त नहीं पहुंची और आपको लग रहा है कि ये किस्त आपके खाते में नहीं आएगी। तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। बस आप जो अधूरे काम रह गएं है। उसे पूरा कर लिजिए तो जब आपकी अगली किस्त आएगी तो वो अटकी हुई किस्त भी उसी के साथ आपके खाते में आ जाएगी।

  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY