शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
लेजर शो, 30 लाख दीयों ने बांधा समां… भव्य दीपोत्सव में जगमगाई अयोध्या​ | दूसरे ODI में Team India से हार के बाद बोले Mitchell Santner, गेंदबाजों के अनुकूल थी मुश्किल पिच​ | भव्य दीपोत्सव से जगमगाई अयोध्या, लेजर शो ने बांधा समां, 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाई राम नगरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

6 महीने में 21 लाख से ज्यादा बाइक बिकीं, लेकिन सबसे ज्यादा किस बाइक पर आया लोगों का दिल?​

भारत में बाइक खरीदने की बात हो तो Hero Splendor आज भी लोगों की पसंद बनी हुई है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फाइनेंशियल ईयर 2027 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच इसकी 21.30 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गईं. इस दौरान हर दिन […]

भारत में बाइक खरीदने की बात हो तो Hero Splendor आज भी लोगों की पसंद बनी हुई है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फाइनेंशियल ईयर 2027 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच इसकी 21.30 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गईं. इस दौरान हर दिन औसतन करीब 11,836 लोगों ने इसे खरीदा. सेल के मामले में Splendor ने Honda Shine और Bajaj Pulsar जैसे पॉपुलर मॉडल्स को भी पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं कि इन छह महीनों में देश की टॉप 20 बाइक्स कौनसी रहीं.

सबसे ज्यादा किस बाइक को मिले खरीदार?

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच की कुल 21,30,637 यूनिट बिकीं. पिछले साल इसी अवधि में इसकी 17,80,081 यूनिट की बिक्री हुई थी. यानी सालाना आधार पर इसकी मांग में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. दूसरी तरफ, Honda Shine 125 और SP 125 की संयुक्त बिक्री 9,65,571 यूनिट रही. इन दोनों मॉडल्स को मिलाकर भी Splendor की बिक्री से 11,65,066 यूनिट कम रही. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिक्री की रेस में Splendor बाकी बाइक्स से कितनी आगे है.

FY27 की पहली छमाही में इन बाइक्स की रही सबसे ज्यादा मांग

टॉप 20 बाइक्स की बिक्री के आंकड़ों में कई मॉडल्स ने अच्छी बढ़त दिखाई है. 6,33,015 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही. हालांकि, पिछले साल इसी दौरान इसकी 6,79,612 यूनिट बिकी थीं. TVS Apache की 3,34,347 यूनिट, Royal Enfield Classic 350 की 2,43,132 यूनिट और Honda CB Unicorn 150 की 2,28,721 यूनिट बिकीं. TVS Ronin की बिक्री भी बढ़कर 61,829 यूनिट पहुंच गई.

इन बाइक्स की बिक्री में आई गिरावट

कुछ लोकप्रिय मॉडल्स की मांग में कमी भी देखने को मिली. Hero Passion की बिक्री 1,24,952 से घटकर 1,15,369 यूनिट रह गई. Honda Shine 100 की बिक्री भी 1,09,887 से कम होकर 1,02,833 यूनिट हो गई.

Yamaha FZ की 78,124 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 78,798 यूनिट था. Bajaj Sport की बिक्री भी 76,755 से घटकर 72,564 यूनिट रह गई.वहीं, Hero Xtreme 125R की बिक्री बढ़कर 96,194 यूनिट हो गई. TVS Radeon ने भी 86,805 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की 71,490 यूनिट से ज्यादा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY