गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Ghaziabad Crime News: जिम ट्रेनर से प्यार, पति की हत्या की साजिश… पत्नी ने खोला घर का गेट, प्रेमी ने सोते समय चाकू से किया वार​ | भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार, GDP ग्रोथ रेट 7.35% रहने का अनुमान​ | गोरखपुर में पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली तो हत्या का आरोपी बोला- ‘साहब गलती हो गई’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट, पिस्टल की नोक पर वारदात​

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई। चर्च मिशन पुलिस चौकी क्षेत्र में एक कार्यालय में घुसे चार बदमाशों ने कर्मचारी को पिस्टल की नोक पर धमकाकर अलमारी में रखे 2 करोड़ 30 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी नकदी बैग में भरकर पुरानी दिल्ली […]

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई। चर्च मिशन पुलिस चौकी क्षेत्र में एक कार्यालय में घुसे चार बदमाशों ने कर्मचारी को पिस्टल की नोक पर धमकाकर अलमारी में रखे 2 करोड़ 30 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी नकदी बैग में भरकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी कार से फरार हो गए।

घटना के बाद लाहौरी गेट थाने में लूट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं, जो आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस वारदात को अंजाम देने से लेकर आरोपियों के फरार होने तक के पूरे घटनाक्रम और उनके रास्ते की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बदमाश पूरी तैयारी के साथ कार्यालय पहुंचे थे। वारदात के बाद आसानी से फरार होने के लिए उन्होंने पहले से एक कार की व्यवस्था कर रखी थी। उनका एक साथी कार में बैठकर इंतजार कर रहा था, ताकि लूट के बाद बाकी आरोपी वहां पहुंचें तो उन्हें लेकर भाग सके। वारदात के बाद चारों बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी कार में सवार हुए और फरार हो गए।

त्योहारी सीजन के दौरान राजधानी में हुई करोड़ों रुपये की इस लूट ने पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की चुनौती खड़ी कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के भागने के रास्ते की जांच के जरिए मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY