उत्तर प्रदेश MLC चुनाव में वाराणसी स्नातक सीट का भी रिजल्ट आ गया है. इस सीट पर भी समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी है. यहां से सपा के आशुतोष सिन्हा जीते हैं. वह 18 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं. अब वाराणसी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले वाराणसी शिक्षक सीट का रिजल्ट आया था, जिसमें सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है.

वाराणसी एमएलसी ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह को 18,459 वोटों से हराया.मतगणना के 23वें दौर के बाद आशुतोष सिन्हा को 53,573 वोट मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 35,114 वोट मिले थे.
सपा ने MLC चुनाव में जीतीं 5 सीटें
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपनी 6 सीटें बरकरार रखी हैं, जबकि सपा ने पांच सीटें जीती हैं, जिससे पिछले चुनाव के मुकाबले उसकी सीटों की संख्या में दो की बढ़ोतरी हुई है. ये नतीजे अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले आए हैं, जिसमें BJP लगातार तीसरी बार जीतने की कवायद में जुटी हुई है.
बीजेपी ने मेरठ, बरेलीमुरादाबाद, लखनऊ, आगरा और गोरखपुरफैजाबाद की सीटें बरकरार रखी हैं, जिसमें गोरखपुरफैजाबाद टीचर सीट भी 307 वोटों के मामूली अंतर से जीती. हालांकि पार्टी को वाराणसी में झटका लगा, जहां सपा ने ग्रेजुएट और टीचर दोनों सीटों पर जीत हासिल की. इसके अलावा सपा ने आगरा टीचर सीट, इलाहाबादझांसी ग्रेजुएट सीट और लखनऊ ग्रेजुएट सीट भी जीती. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नतीजों को BJP के लिए एक बड़ा झटका बताया और दावा किया कि यूपी MLC चुनावों में पार्टी का पूरी तरह सफाया हो गया है.
खबर अपडेट हो रही है…