मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा: PNB बैंक में 35 करोड़ का घोटाला! FD तोड़कर दूसरे खातों में ट्रांसफर किए पैसे​ | फातिमा सना की जगह अब मुनीबा अली संभालेगी पाकिस्तान की कमान, आईसीसी टूर्नामेंट के लिए हुआ बड़ा बदलाव​ | सरकार ने E100 फ्यूल को दी मंजूरी, यह E20 से कितना अलग, क्या होगा फायदा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow News: मां को नौकरी, बहन की पढ़ाई फ्री… डिप्टी CM के आश्वासन पर माने परिजन, 5 घंटे बाद उठे ट्रिपल मर्डर के शव​

राजधानी लखनऊ के नौबस्ता में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर के मामले में सरकार ने बड़ी घोषणा की है. इस वारदात में पीड़ित परिवार के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर निगम नौकरी का ऐलान किया है. वहीं 12वीं की पढ़ाई कर रही बहन की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की […]

राजधानी लखनऊ के नौबस्ता में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर के मामले में सरकार ने बड़ी घोषणा की है. इस वारदात में पीड़ित परिवार के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर निगम नौकरी का ऐलान किया है. वहीं 12वीं की पढ़ाई कर रही बहन की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की है. इसी के साथ उन्होंने परिवार को लाइसेंसी हथियार और आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है.

सरकार के साथ करीब 5 घंटे तक चली वार्ता और डिप्टी सीएम के आश्वासन पर परिवार ने शव उठाने की सहमति दी. इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भावुक हो गए. उन्होंने खुद शवों को कंधा दिया. तीनों शवों को गुलाला घाट ले जाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह शिवाजी तिवारी, उनके भाई और बेटे का शव घर पहुंचा.

शव देखते ही उठी चित्कार

शव को देखते ही घर की महिलाएं चीखचीखकर रो पड़ी. हत्यारोपी को कोसते हुए कहा कि उसने परिवार ही उजाड़ दिया. महिलाओं ने सरकार से आरोपी के लिए फांसी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की. परिवार ने तीनों शवों का संस्कार करने से इनकार कर दिया. इसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल मौके पर पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया.

दरोगाकोतवाल सस्पेंड

इस घटना को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भी एक्शन में आ गया है. पुलिस कमिश्नर ने संबंधित कोतवाल और दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि सोमवार को चबूतरा बनाने को लेकर चल रही पुरानी रंजिश और कार पार्किंग के ताजा विवाद में यहां रहने वाले शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY