मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
टोल प्लाजा के पास रहने वालों को बड़ी राहत! नेशनल हाईवे पर मिलेगा सस्ता लोकल पास​ | Cyclone Arnab: उड़ानें रद्द, 90 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल और स्कूल-कॉलेज बंद… चक्रवात अर्नब से जुड़े बड़े अपडेट्स​ | इलेक्ट्रिक स्कूटरों को प्रोडक्शन बढ़ाएगी ये कंपनी, हर महीने 18,000 यूनिट का होगा इजाफा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में लापरवाही पर एक्शन, इंस्पेटर और चौकी प्रभारी सस्पेंड​

Lucknow Triple Murder: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तीन लोगों की हत्या से सनसनी मची हुई. यहां सोमवार की दोपहर को शिवाजी तिवारी , उनके बेटे सुयश और भाई शिवेंद्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. ये सनसनीखेज वारदात लखनऊ के सआदतगंज इलाके के ब्राह्मणी मोहल्ले में हुई. इस मामले में मुख्य […]

Lucknow Triple Murder: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तीन लोगों की हत्या से सनसनी मची हुई. यहां सोमवार की दोपहर को शिवाजी तिवारी , उनके बेटे सुयश और भाई शिवेंद्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. ये सनसनीखेज वारदात लखनऊ के सआदतगंज इलाके के ब्राह्मणी मोहल्ले में हुई. इस मामले में मुख्य आरोपी ऋषभ समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.

गिरफ्तार आरोपियों में उसकी तीन बहनें हैं. कार पार्किंग और बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरा बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं अब मामले में पुलिसिया लापरवाही बरतने पर भी कार्रवाई की जानकारी मिल रही है. सआदतगंज थाने के प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पर गाज गिरी है. दोनों को निलंबित कर कर दिया गया है. ये कार्रवाई लखनऊ के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए ये कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए ये कार्रवाई की गई है. पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने सआदतगंज थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष आर्य और चौकी प्रभारी कश्मीरी मोहल्ला, सब इंसपेक्टर अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मुख्य आरोपी ऋषभ को कोर्ट के सामने पेशकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई पिस्टल और 4 खोखे बरामद किए हैं.

ट्रिपल मर्डर के बाद लोगों में है आक्रोश

इधर तीनों मृतक लोगों के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. शव पहुंचते ही मृतकों के परिजन बिलख उठे. हर आंख नम हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है.बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. आगे की कार्रवाई जारी है. ट्रिपल मर्डर के बाद लोगों में आक्रोश है. लोग आरोपी को फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY