मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात​ | ICC ODI Rankings: शीर्ष स्थान से फिसलीं Smriti Mandhana, Laura Wolvaardt बनीं नंबर 1​ | टोल प्लाजा के पास रहने वालों को बड़ी राहत! नेशनल हाईवे पर मिलेगा सस्ता लोकल पास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

टोल प्लाजा के पास रहने वालों को बड़ी राहत! नेशनल हाईवे पर मिलेगा सस्ता लोकल पास​

नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग अब सालाना रियायती स्थानीय फास्टैग पास प्राप्त कर सकेंगे. यह एक नवंबर से लागू होगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, नगर निकाय या स्थानीय कस्बे की सीमा से बाहर स्थित […]

नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग अब सालाना रियायती स्थानीय फास्टैग पास प्राप्त कर सकेंगे. यह एक नवंबर से लागू होगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, नगर निकाय या स्थानीय कस्बे की सीमा से बाहर स्थित टोल प्लाजा के लिए इस पास का वार्षिक शुल्क 1,500 रुपए और नगर निकाय की सीमा के भीतर स्थित टोल प्लाजा के लिए 3,000 रुपए होगा.

नए प्रावधान के तहत, 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र गैरवाणिज्यिक वाहन मालिक वैध और चालू फास्टैग होने पर किसी खास टोल प्लाजा से आवागमन के लिए मौजूदा मासिक पास या रियायती स्थानीय पास में से कोई एक को चुन सकते हैं. यह पास केवल उसी टोल प्लाजा के लिए मान्य होगा, जहां के लिए शुल्क का भुगतान किया गया है और इसे किसी अन्य टोल प्लाजा के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. फिलहाल, पात्र स्थानीय निवासी 360 रुपए में मासिक पास प्राप्त कर सकते हैं, जिसका सालाना खर्च 4,320 रुपए होता है.

इन लोगों को नहीं मिलेगा पास

मंत्रालय ने आगे कहा कि ऐसे किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग या एक्सप्रेसवे पर, जहां ‘क्लोज्ड यूजर फी कलेक्शन सिस्टम’ के आधार पर शुल्क लिया जाता है, लोकल लोगों के लिए कोई रियायती पास जारी नहीं किया जाएगा. साथ ही, जहां यात्रियों के लिए कोई सर्विस रोड या वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध है, वहां भी ऐसा पास जारी नहीं किया जाएगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि देश भर में 13 करोड़ से अधिक FASTag जारी किए जा चुके हैं.

इस नए प्रावधान का उद्देश्य टोल प्लाजा के पास रहने वाले पात्र निवासियों को एक विकल्प देना है, ताकि उनकी यात्रा अधिक किफायती हो सके और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन आसान बन सके. यह संशोधन ‘राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956’ के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए, ‘राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2026’ के माध्यम से अधिसूचित किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY