सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बच्चों में क्या होते हैं प्रदूषण के खतरनाक लक्षण, कैसे करें बचाव, डॉक्टर से जानें​ | भुवनेश्वर कुमार के बचाव में उतरे कोच Morne Morkel, T20 में दबाव छोड़कर खेलने की दी सलाह​ | Oppo, Vivo और Xiaomi का घटता जलवा! क्या AI के दम पर भारतीय स्मार्टफोन कंपनियां हासिल करेंगी खोई जमीन?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ड्यूटी के दौरान प्यार, चित्रकूट में की सगाई… अब शादी के बंधन में बंधेगे महोबा के ये 2 अफसर​

उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो अफसरों की प्रेम कहानी इस समय सुर्खियों में है. इन दोनों अफसरों ने हाल ही में चित्रकूट के होटल में सगाई भी कर ली है. जल्द ही इन दोनों की हल्दीमेंहदी और शादी की रस्म होने वाली है. जी हां, हम बात कर रहे हैं जिले के बेसिक […]

उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो अफसरों की प्रेम कहानी इस समय सुर्खियों में है. इन दोनों अफसरों ने हाल ही में चित्रकूट के होटल में सगाई भी कर ली है. जल्द ही इन दोनों की हल्दीमेंहदी और शादी की रस्म होने वाली है. जी हां, हम बात कर रहे हैं जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा और जिला सेवा योजन अधिकारी आकांक्षा बाजपेयी की. अपने प्रेम प्रसंग को रिश्ते में बदलने जा रहे हैं इन दोनों अफसरों की प्रेम कहानी महोबा में ही शुरू हुई और अब यही परवान चढ़ रही है.

शुरू शुरू में दोनों की मुलाकात कभी काम के सिलसिले में हुई तो कभी मीटिंग में. यह मुलाकात कब दोस्ती में बदली और कब प्यार हुआ, इन्हें खुद नहीं पता चला. अब जब प्यार हो ही गया तो दोनों ने जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें भी खा ली. इसी क्रम में पिछले दिनों दोनों ने चित्रकूट के एक होटल में बेहद सादगी के साथ सगाई की और 30 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इनकी शादी खजुराहो में होगी.

सगाई में चुनिंदा लोगों को ही न्योता

दोनों अधिकारियों ने अपने सगाई में किसी तरह का दिखावा नहीं किया. बल्कि इस समारोह में न्योता भी चुनिंदा लोगों को ही दिया. इनमें रिश्तेदार, ईष्टमित्र और सहयोगी शामिल हैं. दोनों ने एकदूसरे को अंगूठी पहनाई, फोटो खिंचाई और फिर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया. सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद इनके शुभचिंतकों ने इन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है.

प्रयागराज के रहने वाले हैं राहुल मिश्रा

जानकारी के मुताबिक बीएसए राहुल मिश्रा प्रयागराज के रहने वाले हैं. वह वर्ष 2020 बैच के PCS अधिकारी हैं. जुलाई 2024 में उनकी पोस्टिंग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में महोबा में हुई थी. इसी प्रकार मूल रूप से बांदा की रहने वाली आकांक्षा बाजपेयी करीब तीन साल से महोबा में बतौर जिला सेवायोजन अधिकारी सेवारत हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 30 नवंबर को खजुराहो में होने जा रही है. इसके लिए भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY