रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कोलकाता से ग्वालियर तक, बलरामपुर से हैदराबाद तक… नवरात्रि के बीच 24 घंटे में 4 बड़े हादसे, जिनमें छिन गईं 37 जिंदगियां​ | कैंसर का इलाज होगा और सस्ता! 137 दवाओं के खुदरा दाम कम करने की तैयारी, सरकार का ऐतिहासिक फैसला​ | शिवा शर्मा हत्याकांड: ‘मां के लिए बेटे को खोने से बड़ा दुख नहीं…’ रंजना शर्मा ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार, रखीं 7 मांगें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कंजक पूजन में बनाएं बंगाली स्टाइल कद्दू की सब्जी, तारीफों के बंध जाएंगे पुल​

कन्या पूजन के दिन कुछ लोग सिर्फ हलवाचना खिलाते हैं तो कुछ इसके साथ सब्जी भी परोसते हैं. पूजनअनुष्ठान में कद्दू की सब्जी बनाना बहुत अच्छा माना जाता है. इस बार कंजकों को आप बंगाली स्टाइल कुमरोर चोक्का बनाकर खिलाएं. कद्दू की ये मसालेदार सब्जी या चोक्का है, लेकिन इसमें प्याज या लहसुन का बिल्कुल […]

कन्या पूजन के दिन कुछ लोग सिर्फ हलवाचना खिलाते हैं तो कुछ इसके साथ सब्जी भी परोसते हैं. पूजनअनुष्ठान में कद्दू की सब्जी बनाना बहुत अच्छा माना जाता है. इस बार कंजकों को आप बंगाली स्टाइल कुमरोर चोक्का बनाकर खिलाएं. कद्दू की ये मसालेदार सब्जी या चोक्का है, लेकिन इसमें प्याज या लहसुन का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसके बावजूद ये खाने में कमाल का स्वादिष्ट लगता है.

बंगाली फूड की बात करें तो लोगों को मिठाइयां या फिर नॉनवेज याद आता है, लेकिन यहां के शाकाहारी व्यंजन भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं. इस बार कन्याओं को आप बंगाल की ये ट्रेडिशनल डिश कुमरोर चोक्का जरूर बनाकर खिलाएं. इसकी रेसिपी बंगाली फूड इंफ्लुएंसर प्रतिपदा ने शेयर की है.

कुमरोर चोक्का इनग्रेडिएंट्स

  • कद्दू, कटे हुए लगभग 400 ग्राम
  • आलू 2 मध्यम आकार के, कटे हुए
  • काले चने ⅓ कप
  • ताज़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल ⅓ कप
  • हरी मिर्च 45
  • अदरक 1 छोटा चम्मच
  • हींग ¼ छोटा चम्मच

तड़के के लिए पंचफोरन मसाले

पंच फोरन 1 छोटा चम्मच ½ छोटा चम्मच

  • सरसों का तेल 50 मिली
  • इमली का पल्प 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी स्वादानुसार
  • नमक स्वादानुसार
  • गर्म पानी आवश्यकतानुसार
  • भजा मोशला के इनग्रेडिएंट्स

    जीरा 1 छोटा चम्मच, धनिया 1 छोटा चम्मच, सौंफ 1 छोटा चम्मच, हरी इलायची 2, तेजपत्ता 1. सारे मसाले ड्राई रोस्ट करके भून लें और एक छोटा चम्मच सब्जी में इस्तेमाल करें.

    कुमरोर चोक्का की रेसिपी

    • एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और इसमें कटे हुए कद्दू को तब तक भूनें जब तक कि इसके किनारे हल्के भूरे न हो जाएं.
    • कद्दू को कड़ाही से निकालकर अलग प्लेट में रख लें और बचे हुए तेल में पंच फोरन तड़का लगाएं, जरूरत लगे तो थोड़ा ऑयल और डाल लें.
    • इसमें 2 सूखी लाल मिर्च, तेजपत्ता और हींग भी डालें. इसमें कटे हुए आलू डालकर हल्का भूनें. इसे ढककर कुछ मिनट पकाएं
    • अदरक, जीरा पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें.
    • तैयार किए गए मसाले को आलुएं में मिला दें और लगभग 2 मिनट तक भूनें. इसमें काले चने और नारियल कद्दूकस किया नारियल डालें.
    • अब बारी है सारी चीजों को मिलाने के बाद लास्ट में भुना हुआ कद्दू और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डालें.
    • सारी चीजों को ढककर तब तक पकाएं जब तक कि सब्जियां अच्छी तरह सॉफ्ट न हो जाएं.
    • सब्जी में मनचाहा टेक्स्चर पाने के लिए जरूरत के अनुसार गर्म पानी डालें.
    • इसमें इमली का गूदा डालें और स्वादानुसार नमक और चीनी मिलाएं.तैयार होने से पहले करी के ऊपर ‘भजा मोशला’ छिड़कें.

    सब्जियां काटते वक्त रखें ध्यान

    इस तरह से बस कुछ ही देर में कुमरोर चोक्का बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें सबसे जरूरी चीज है कि आप सब्जियों को काटते वक्त ध्यान दें. आलू और कद्दू के टुकड़े बराबर मोटाई और आकार के होने चाहिए. इससे पकाते वक्त सब्जियां सही से सॉफ्ट होती हैं.

    विज्ञापन
    728 x 90 Advertisement
    शेयर करें:
    Author Bio Pic

    संपादकीय टीम

    खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

    🐒 KHABAR MONKEY