शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: तिलक और नीतीश रेड्डी ने जीताया हारा हुआ मैच फिर भी श्रेयस अय्यर ने किया नजरअंदाज इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय​ | TechSangam 2026: फॉरेंसिक विज्ञान और साइबर सुरक्षा में कैसे आया बदलाव? जानें क्या है टेकसंगम 2026​ | केंद्रीय कर्मचारियों के DA Hike पर बढ़ा इंतजार, 28 अक्टूबर को 3% बढ़ोतरी का ऐलान संभव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs NZ: टीम इंडिया में लौटते ही बदला वैभव सूर्यवंशी का रोल, ओपनिंग नहीं बल्कि इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी​

भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। हालांकि, वह ओपनिंग के बजाय नंबर3 पर बल्लेबाजी करेंगे। जानिए उनका टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन। IND vs NZ, Vaibhav Sooryavanshi back in Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 […]

भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। हालांकि, वह ओपनिंग के बजाय नंबर3 पर बल्लेबाजी करेंगे। जानिए उनका टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

IND vs NZ, Vaibhav Sooryavanshi back in Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले टी20 मुकाबले में ऐतिहासिक रन चेज करते हुए जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया इस मैच में भी अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। चोट के कारण ईशान किशन इस मैच का हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। हालांकि, टीम में वापसी के साथ ही वैभव की भूमिका में भी बदलाव देखने को मिलेगा। अब तक ज्यादातर मौकों पर ओपनिंग करने वाले वैभव न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में नंबर3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।

श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान बताया कि चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है और वह नंबर3 पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं, मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को टीम में मौका मिला है। भारतीय टीम ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव नहीं किया है। ऐसे में वैभव को मध्यक्रम में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने का मौका मिलेगा।

Ishan out Sooryavanshi in.
Mayank out Prince in.

SOORYAVANSHI WILL BAT AT 3…!!!
#NZvIND #Vaibhav #Ishan https://t.co/2L3Y9EmD1i

— 𝕶𝖔𝖍𝖑𝖎𝖛𝖊𝖗𝖘𝖊 October 24, 2026

अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनकी 8 पारियों में उन्होंने 30.75 की औसत से 246 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 186.36 का रहा है। वैभव ने इन पारियों में 22 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर3 पर बल्लेबाजी करते हुए उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

IND vs NZ दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट , डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर , नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी और लॉकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY