शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दिनदहाड़े नाबालिग को किया अगवा, नाकाबंदी देख छात्रा को छोड़कर भागे बदमाश; मचा हड़कंप​ | Arshdeep Singh ने T20I में तोड़ा Bhuvneshwar Kumar का रिकॉर्ड, झटके 38 विकेट​ | इजराइल में 2019 से अब तक छठा चुनाव क्यों, इस बार पूरा कार्यकाल क्यों है बड़ी बात?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, तभी हुआ झगड़ा; बदायूं में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर ले ली बेटे की जान​

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पितापुत्र साथ में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसमें पिता ने पास में रखी कुल्हाड़ी से काटकर बेटे की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से […]

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पितापुत्र साथ में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसमें पिता ने पास में रखी कुल्हाड़ी से काटकर बेटे की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

वारदात बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के बची गांव में शुक्रवार देर शाम की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक शुक्रवारा की शाम को 35 वर्षीय राम अवतार अपने पिता नरेश के साथ अपने घर में बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर पितापुत्र में झगड़ा हो गया. देखते ही देखते झगड़ा काफी बढ़ गया और गुस्से में पिता नरेश ने कुल्हाड़ी उठाकर बेटे राम अवतार के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए.

गला कटने से हुई मौत

पुलिस के मुताबिक आरोपी नरेश ने बेटे की गर्दन पर वार किया. इससे उसका गला कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी तो मौके से फरार हो गया, लेकिन घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने राम अवतार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

ईरिक्शा चलाता था राम अवतार

पुलिस के मुताबिक राम अवतार पिछले बदायूं में सब्जी बेचकर परिवार का पालन करता था. कुछ महीने पहले उसने ईरिक्शा चलाना शुरू कर दिया था. अब उसके परिवार में पत्नी मंजू और तीन बेटों राहुल, आयुष व बबलू हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता नरेश को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट: सौरभ शर्मा, बदायूं

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY