शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सरकारी कर्मचारियों के DA का इंतजार बढ़ा! क्या अगली कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर?​ | Instagram पर दोस्ती पड़ी भारी… दिल्ली पुलिस की लेडी कांस्टेबल से ठगे 24 लाख रुपये, शातिर गिरफ्तार​ | Pharma Sahi Daam App: मेडिकल स्टोर पर दवा के लिए ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे? ऐसे करें कीमत चेक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘फर्जी’ वेब सीरीज देख छाप डाले लाखों के नकली नोट… चीनी ऐप से मंगवाया था सामान, 4 राज्यों से 6 आरोपी गिरफ्तार​

Dungarpur Police Fake Currency Bust: शाहिद कपूर स्टारर वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखकर जाली नोट छापने से प्रेरित हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. आरोपियों ने इंटरनेट से तरकीबें सीखीं, चीन की प्रसिद्ध ईकॉमर्स ऐप ‘अलीबाबा’ से नोट छापने का रॉमटीरियल मंगवाया और डूंगरपुर में किराए के मकान में […]

Dungarpur Police Fake Currency Bust: शाहिद कपूर स्टारर वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखकर जाली नोट छापने से प्रेरित हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. आरोपियों ने इंटरनेट से तरकीबें सीखीं, चीन की प्रसिद्ध ईकॉमर्स ऐप ‘अलीबाबा’ से नोट छापने का रॉमटीरियल मंगवाया और डूंगरपुर में किराए के मकान में नकली नोट छापने की मिनी फैक्ट्री खोल ली.

पहली ही खेप में 5 लाख के जाली नोट सप्लाई करने की कोशिश में जब गिरोह के सदस्य पकड़े गए, तो सरगना अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया. डूंगरपुर पुलिस ने 25 दिनों तक लगातार जांच और 4 राज्यों में छापेमारी करते हुए 1,300 किलोमीटर तक पीछा कर सरगना समेत कुल 6 आरोपियों को धर दबोचा.

अंबाला के आनंद को ‘फर्जी’ वेब सीरीज देखकर आया आइडिया

पुलिस पड़ताल में इस हाईटेक अपराध की पूरी साजिश की परतें उघड़ी हैं. अंबाला निवासी आनंद राजपूत ने साल 2023 में ‘फर्जी’ वेब सीरीज देखी थी, जिसके बाद उसने इंटरनेट पर नकली नोट छापने की तरकीबें तलाशीं. आनंद ने नोट छापने के लिए विशेष पेपर और रॉमटीरियल चीन की ‘अलीबाबा’ ऐप से ऑर्डर करके मंगवाया. दुर्ग के तरुण मालेकर ने टेलीग्राम के जरिए आरोपियों को नोट छापने की हाईक्वालिटी ‘PSD फाइल’ उपलब्ध कराई थी. कानपुर के मोहम्मद आरिफ ने पेपर सप्लाई की भूमिका निभाई.

1,300 किमी पीछा कर लुधियाना स्टेशन से पकड़ा गया मास्टरमाइंड

29 सितंबर को रामसागड़ा इलाके में भारी मात्रा में नकली नोट खपाने की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया था. डूंगरपुर एसपी मनीष कुमार के मुताबिक, गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड रवि मिश्रा उर्फ आशीष पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था. पुलिस टीम ने 3 दिनों तक 1,300 किलोमीटर पीछा करने के बाद उसे पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन से दबोचा. जांच में पता चला कि आनंद और रवि की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी. जब आनंद ने रवि को नोट छापने वाला पेपर भेजा, तो रवि ने उसे असली नोट देने के बजाय कागज के टुकड़े पार्सल कर ब्लॉक कर दिया था.

गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों की सूची

  • रवि कुमार मिश्रा उर्फ आशीष मिश्रा: गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड .
  • आनंद राजपूत उर्फ पुष्कर उर्फ डॉ. करण: मास्टरमाइंड का सहयोगी .
  • मोहम्मद आरिफ: स्पेशल पेपर सप्लायर .
  • तरुण मालेकर: टेलीग्राम पर PSD फाइल भेजने वाला .
  • भावेश खटीक: स्थानीय स्तर पर जाली नोट खपाने/सप्लाई करने वाला.
  • नयन जोशी: स्थानीय स्तर पर जाली नोट सप्लाई करने वाला.

प्रिंटर, लैपटॉप और नोट गिनने की मशीनें जब्त

पुलिस ने मिनी फैक्ट्री और आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है. जाली नोटों के अलावा हाईटेक कलर प्रिंटर, नोट गिनने की ऑटोमैटिक मशीन, लेमिनेशन मशीन, लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं. पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच कर यह पता लगा रही है कि इन्होंने अब तक देश में कहांकहां और कितने लाख रुपये के नकली नोट बाजार में खपाए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY