रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Sharad Purnima 2026: दिल्ली, पटना और लखनऊ में कब दिखेगा चांद, नोट करें Moonrise Timing​ | बैतूल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का बड़ा घोटाला… 1.14 करोड़ की धोखाधड़ी में असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार​ | शेयर बाजार में धोखाधड़ी पर कड़ा प्रहार! ट्रेडिंग टर्मिनल के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए SEBI लाने जा रहा है सख्त सेफगार्ड्स​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Save Money House Construction: घर बनवाने में ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं? इन 6 तरीकों से कंट्रोल करें बजट​

Save Money on House Construction: अपना घर बनाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन बढ़ती महंगाई की वजह से घर बनवाने में सारी पूंजी के पैसे खर्च हो जाते हैं। सीमेंट, सरिया, ईंट, रेत और मजदूरी पर बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। कई बार सही प्लानिंग न होने और निर्माण के दौरान बारबार […]

Save Money on House Construction: अपना घर बनाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन बढ़ती महंगाई की वजह से घर बनवाने में सारी पूंजी के पैसे खर्च हो जाते हैं। सीमेंट, सरिया, ईंट, रेत और मजदूरी पर बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। कई बार सही प्लानिंग न होने और निर्माण के दौरान बारबार बदलाव करने से सारा बजट बिगड़ जाता है। 

हालांकि, अगर घर बनाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो निर्माण की लागत कम की जा सकती है।  आइए जानते हैं ऐसे 6 तरीके , जिनकी मदद से आप घर बनवाने का खर्च कम कर सकते हैं।

Save Money on House Construction: किन किन तरीकों को अपनाकर बचा सकते हैं पैसे?

1. घर बनवाने से पहले बजट कैसे तैयार करें?

घर का निर्माण शुरू करने से पहले पूरे प्रोजेक्ट का बजट तैयार करना लें। इसमें नक्शा बनवाने, निर्माण सामग्री, मजदूरी, बिजली, प्लंबिंग और फिनिशिंग सहित सभी खर्चों की एक लिस्ट तैयार कर लें। इसके लिए किसी अनुभवी आर्किटेक्ट या इंजीनियर की मदद ले सकते हैं।

एक बार घर बनवाना शुरू कर दें तो फिर बारबार आपको नक्शे में  बदलाव नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे खर्च बढ़ जाता है। करने से  इसलिए पहले ही सोच समझकर यह तय कर लें कि घर में कितने कमरे होंगे, रसोई और बाथरूम कहां बनेंगे और किस तरह की सुविधाएं चाहिए।  

2. निर्माण सामग्री खरीदते समय पैसे कैसे बचाएं?

घर बनावाने के लिए सीमेंट, सरिया, ईंट और रेत जैसी सामग्री की जरुरत पड़ती ही है। इसमें ही काफी पैसा खर्च होते हैं। ऐसे में खरीदारी करने से पहले अलगअलग दुकानदारों से कीमतों की तुलना करें। केवल सामान की कीमत ही नहीं, बल्कि उसकी ढुलाई का खर्च भी ध्यान में रखें।

इंजीनियर की सलाह के अनुसार फ्लाई ऐश ईंट या AAC ब्लॉक जैसे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। थोक में सामग्री खरीदने पर भी बेहतर कीमत मिल सकती है।  हालांकि, सस्ता सामान खरीदने के चक्कर में उसकी गुणवत्ता और मजबूती से समझौता न करें। निर्माण सामग्री हमेशा तय मानकों के अनुसार ही चुनें।

3. घर का डिजाइन सरल रखने से कैसे घटेगा खर्च?

घर का डिजाइन जितना अलग और स्टाईलिश होगा, बनवाने में उतना ही अधिक समय और पैसा लग सकता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा सजावटी खंभे, स्टाईलिश छत और बेवजह की दीवारें बनवाने से बचें। साधारण और व्यवस्थित डिजाइन कई मामलों में निर्माण को किफायती बना सकता है।

घर के कमरों, रसोई, बाथरूम और अन्य हिस्सों को बनवाने के लिए  पहले प्लान तय कर लें। इससे जगह का बेहतर इस्तेमाल होता है। इससे सामग्री की बर्बादी और मजदूरी पर होने वाला खर्च भी कम हो सकता है। हालांकि, डिजाइन तय करते समय घर की सुरक्षा, रोशनी, हवा और भविष्य की जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है।

4. लोकल निर्माण सामग्री खरीदने से कितनी बचत हो सकती है?

निर्माण सामग्री दूर से मंगवाने पर उसकी ढुलाई का खर्च बढ़ सकता है। इसलिए अपने आसपास के बाजार में उपलब्ध अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री की कीमतों की तुलना करें। ईंट, रेत, पत्थर और अन्य सामान खरीदते समय कीमत के साथ परिवहन शुल्क भी जोड़कर देखें।

अगर स्थानीय बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री उचित कीमत पर मिल रही है, तो उसे खरीदना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, जरूरत के अनुसार थोक में सामान खरीदने पर दुकानदार से छूट भी मांगी जा सकती है। हालांकि, खरीदारी से पहले सामग्री की गुणवत्ता और उपलब्धता जरूर जांचें।

5. ठेकेदार और मजदूरी का खर्च कैसे कम करें?

घर बनवाने से पहले एक से अधिक ठेकेदारों से काम का अनुमान और लिखित कोटेशन लें। सभी के प्रस्तावों में मजदूरी, निर्माण सामग्री, काम की समयसीमा और अन्य शुल्क की तुलना करें। इससे आपको अपने बजट के अनुसार सही विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।

ठेकेदार के साथ पहले ही तय कर लें कि भुगतान किस चरण में और कितना किया जाएगा। काम की गुणवत्ता और प्रगति के अनुसार भुगतान करना बेहतर रहता है। इसके अलावा, काम शुरू करने से पहले जिम्मेदारियों और शर्तों को लिखित रूप में तय करें। इससे निर्माण के दौरान विवाद और अनावश्यक खर्च की आशंका कम हो सकती है।

6. घर की फिनिशिंग पर खर्च कैसे कंट्रोल करें?

घर की फिनिशिंग में टाइल्स, पेंट, दरवाजे, खिड़कियां और बाथरूम की फिटिंग्स पर काफी पैसा खर्च हो जाता है। ऐसे में महंगे ब्रांड के पीछे जाने के बजाय टिकाऊ और बजट के अनुकूल विकल्प चुनें। खरीदारी से पहले अलगअलग चीजों की गुणवत्ता, कीमत और वारंटी की तुलना जरूर करें।

शुरुआत में जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और गैरजरूरी सजावट को बाद के लिए छोड़ सकते हैं। हालांकि, बिजली की वायरिंग, प्लंबिंग, वॉटरप्रूफिंग और सुरक्षा से जुड़े कामों में लापरवाही न करें। इन कामों को निर्माण के दौरान सही तरीके से पूरा कराने से भविष्य में मरम्मत पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से बचने में मदद मिल सकती है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY