रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Scout और Love Gill पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काशवी, Bigg Boss 20 में पहुंचकर सुनाई खरी-खोटी​ | Railway Alcohol Test Rules: लोको पायलटों के लिए जीरो अल्कोहल नियम क्यों जरूरी? जानें रेलवे के नियम​ | Silver Price Crash: दिवाली से पहले धड़ाम से गिरी चांदी, 16 हजार हुई सस्ती, जानें ताजा रेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Onion Peel Fertilizer: प्याज का छिलका बड़े काम की चीज, फेंकने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल!​

Onion Peel Fertilizer: प्याज भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसका उपयोग लोग सब्जी, पराठा, पोहा जैसी चीजों को बनाने में करते हैं और इसका छिलका लोग कचरे में फेक देते है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिसे आप कचरा समझते हैं वो बहुत काम की चीज होती है।  इन छिलकों की मदद से घर […]

Onion Peel Fertilizer: प्याज भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसका उपयोग लोग सब्जी, पराठा, पोहा जैसी चीजों को बनाने में करते हैं और इसका छिलका लोग कचरे में फेक देते है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिसे आप कचरा समझते हैं वो बहुत काम की चीज होती है।  इन छिलकों की मदद से घर पर पौधों के लिए खाद भी तैयार की जा सकते है? इसके लिए आपको न तो पैसे खर्च करने होंगे और न ही किसी खास सामान की जरूरत पड़ेगी। 

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और घर की बालकनी, छत या आंगन में पौधे लगे हैं, तो प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गार्डनिंग एक्सपर्ट चेतना भल्ला ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्याज के छिलकों से खाद बनाने और उसे पौधों में इस्तेमाल करने का तरीका बताया है। आइए जानते हैं कि इस खाद को घर पर कैसे तैयार करें और इसका इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें।

प्याज के छिलकों से लिक्विड खाद कैसे बनाएं? 

प्याज के छिलकों से लिक्विड खाद तैयार करने के लिए प्याज के छिलके, साफ पानी एक साफ कंटेनर, जिसमें छिलकों को पानी में भिगोकर रखा जा सके। खाद को ऐसे तैयार कर सकते हैं।

1. सबसे पहले एक साफ कंटेनर लें और उसमें प्याज के छिलके डाल दें। 

2. अब कंटेनर में इतना साफ पानी डालें कि सभी छिलके अच्छी तरह डूब जाएं।

3. कंटेनर को ढक्कन से बंद करके ऐसी जगह रखें, जहां सीधी धूप न आती हो।

4. इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। कंटेनर को सामान्य तापमान पर रखें।

5. अगर कंटेनर बंद है, तो रोजाना सावधानी से ढक्कन खोलकर गैस निकलने दें और फिर बंद कर दें।

छिलकों को पानी में रखने के बाद खाद के रूप में इस्तेमाल करने से पहले इसे छानना जरूरी है। ध्यान रखें कि छिलकों को लंबे समय तक पानी में रखने से मिश्रण खराब भी हो सकता है।  

खाद का इस्तेमाल कैसे करें?

गार्डनिंग एक्सपर्ट के बताए तरीके के अनुसार, प्याज के छिलकों को अलगअलग समय तक पानी में भिगोकर तैयार किए गए मिश्रण का इस्तेमाल अलगअलग पौधों में किया जा सकता है।

1. प्याज के छिलकों को 24 घंटे पानी में रखने के बाद मिश्रण को छान लें। इसके बाद इसमें बराबर मात्रा में साफ पानी मिलाएं। इस मिश्रण का इस्तेमाल छोटे पौधे और कटिंग वाले पौधों में किया जा सकता है।

2. छिलकों को चार दिन तक पानी में रखने के बाद मिश्रण को छान लें। फिर एक हिस्से खाद में तीन हिस्से साफ पानी मिलाएं। इसे इनडोर और गमलों में लगे पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. प्याज के छिलकों को सात दिन तक पानी में रखने के बाद उसे छान लें। इसके बाद इसमें बराबर मात्रा में साफ पानी मिलाएं। एक्सपर्ट के बताए तरीके के अनुसार, इसका इस्तेमाल फूलों, सब्जियों और फलदार पौधों में किया जा सकता है।

पौधों में प्याज के छिलकों की खाद डालने से क्या फायदे?

प्याज के छिलकों में पोटैशियम, फॉस्फोरस और सल्फर सहित कुछ पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनसे तैयार पानी में कुछ घुलनशील तत्व आ सकते हैं, जो पौधों को पोषण देने में मदद कर सकते हैं।

इससे पौधों की ग्रोथ में तेजी , ज्यादा फूल आने और कीड़े खत्म करने में मददगार हो सकता है।  लेकिनन पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए सही मिट्टी, पर्याप्त रोशनी, पानी और संतुलित खाद भी जरूरी है।

प्याज के छिलकों से बनी खाद किन पौधों में डाल सकते हैं?

प्याज के छिलकों से तैयार लिक्विड का इस्तेमाल कई तरह के सजावटी और घरेलू पौधों में किया जा सकता है। इनमें मनी प्लांट, मॉन्स्टेरा, स्नेक प्लांट, जीजी प्लांट, गुलाब, गुड़हल और बोगनवेलिया जैसे पौधे शामिल हैं।

इसके अलावा, फूलों वाले मौसमी पौधों, सब्जियों, फलदार पौधों और हर्ब्स में भी इसका सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है।  

इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

प्याज के छिलकों से तैयार लिक्विड खाद का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।

1. हमेशा साफ कंटेनर और साफ पानी का इस्तेमाल करें।
2. मिश्रण में बदबू, फफूंद या असामान्य बदलाव दिखने पर उसे पौधों में न डालें।
3. खाद को बिना छाने सीधे गमले में न डालें।
4. पहले थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करके पौधे की प्रतिक्रिया देखें।
5 इसे नियमित और संतुलित खाद का विकल्प न मानें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY