गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP Shravasti News: महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील, सरकारी योजनओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास​ | कैदी नंबर 395 और 396 होंगे साहिल-मुस्कान, मेरठ जेल में बदलेगा पहनावा; काम भी हुआ तय​ | शे होप के निशाने पर विश्व रिकॉर्ड, आखिरी टी20 में बल्ला चला तो इतिहास रच देंगे वेस्टइंडीज के कप्तान!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Flight Power Bank Ban: फ्लाइट में इस मॉडल के पावर बैंक पर लगा बैन, सफर से पहले चेक करें नियम​

Flight Power Bank Ban: अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। DGCA ने एक खास तरह के पावर बैंक को फ्लाइट में ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह फैसला हाल ही में दिल्लीचेन्नई इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना के […]

Flight Power Bank Ban: अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। DGCA ने एक खास तरह के पावर बैंक को फ्लाइट में ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह फैसला हाल ही में दिल्लीचेन्नई इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना के सामने आने के बाद लिया गया है। 

बता दें कि, यह रोक सिर्फ भारत की घरेलू उड़ानों पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी लगाई गई है। आइए विस्तार से जानें…

इस पॉवर बैंक पर लगी रोक

अगर आप भारत की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सफर करते हैं तो अब फ्लाइट में जाने से पहले अपने पावर बैंक की जांच कर लें। क्योंकि अगर आपके पास ‘MOBIKINS MKPB04’ मॉडल का पॉवर बैंक है, तो आप उस पावर बैंक को अपने साथ फ्लाइट में नहीं जा सकेंगे। 

दरअसल दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की उड़ान को बीच एक यात्री के पावरबैंक में आग लगने की वजह से प्लेन को रास्ते में ही हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा था। इसलिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एक सख्त कदम उठाते हुए ‘MOBIKINS MKPB04’ मॉडल के पावर बैंक को पूरी तरह से बैन कर दिया है।

सफर के दौरान रखें ध्यान

अगर आप भी यात्रा के दौरान पावर बैंक लेकर ट्रैवल करते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें , जिससे किसी भी तरह की अनहोनी या शॉर्ट सर्किट से बचा जा सके।

1. पावर बैंक को हमेशा अपने हैंड बैगेज या केबिन बैग में ही रखें।

2. इसे कभी भी उस सूटकेस में न रखें जो विमान के कार्गो में जाता है। कार्गो में आग लगने पर तुरंत बुझाना असंभव होता है।

3. पावर बैंक को ऊपर वाले ओवरहेड बिन में रखने के बजाय अपनी सीट के नीचे या अपनी पहुंच में रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत देखा या निकाला जा सके।

क्षमता की जांच करें

1. सामान्य तौर पर 100 वॉटऑवर या लगभग 27,000 mAh तक की क्षमता वाले पावर बैंक ले जाने की अनुमति होती है।

2. यदि पावर बैंक 100 Wh से अधिक और 160 Wh के बीच है, तो इसके लिए आपको एयरलाइन से विशेष अनुमति लेनी पड़ सकती है। 160 Wh से अधिक क्षमता वाले पावर बैंक पूरी तरह प्रतिबंधित होते हैं।

फ्लाइट में पावर बैंक न करें इस्तेमाल

यात्रा के दौरान पावर बैंक से अपने फोन या अन्य डिवाइस को चार्ज न करें, और न ही पावर बैंक को विमान के किसी पावर सॉकेट से चार्ज करें। कई एयरलाइंस ने उड़ान के दौरान इनके इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई हुई है।

क्या दूसरे पावरबैंक पर लगी रोक?

अगर आप ये सोच रहें हैं कि, सिर्फ ‘MOBIKINS MKPB04’ मॉडल के पावर बैंक पर रोक लगाई गई है। तो ऐसा नहीं, अगर आप यात्रा के दौरान दूसरे पावर बैंक साथ ले जाते हैं तो पहले मॉडल नंबर और पावर बैंक का वॉट चेक करना पड़ेगा। साथ ही सभी नियमों को समझना होगा। 

 
  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY