शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
एक ही लड़के के लिए भिड़ गईं दो लड़कियां… प्रेमिका ने प्रेमी की सहेली की काट दी नाक, सामने आई ये वजह​ | UP से लेकर राजस्थान तक बारिश… उत्तराखंड-हिमाचल में होगी बर्फबारी, जानें दिल्ली समेत 15 राज्यों के हाल​ | क्या अब लैब में बनेगा सोना, परमाणु विज्ञान में छिपा है इसका जवाब, ये है पूरा मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘कमजोर मकान की छत पर खड़े न हों, नहीं तो…’, एयर शो से पहले वाराणसी नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी​

Varanasi News: वाराणसी में नमो घाट पर प्रस्तावित भव्य एयर शो को देखते हुए नगर निगम ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने गंगा किनारे बने जर्जर और कमजोर मकानों की छतों, छज्जों, मुंडेर और बालकनी पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है. नगर निगम ने शहर […]

Varanasi News: वाराणसी में नमो घाट पर प्रस्तावित भव्य एयर शो को देखते हुए नगर निगम ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने गंगा किनारे बने जर्जर और कमजोर मकानों की छतों, छज्जों, मुंडेर और बालकनी पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है. नगर निगम ने शहर के चार जोन में कुल 424 जर्जर भवनों की पहचान की है और इनके मालिकों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कमजोर मकानों में भीड़ जुटाने या सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

नमो घाट पर होने वाले एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में गंगा किनारे स्थित पुराने और कमजोर मकानों को लेकर नगर निगम सतर्क हो गया है. इन मकानों की दीवारों में दरारें हैं और कई जगह छतों व छज्जों की हालत भी खराब है. एयर शो के दौरान विमानों की तेज आवाज और कंपन के साथ लोगों की भारी आवाजाही से कमजोर भवनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. इससे छत, छज्जे या बालकनी का हिस्सा टूटकर गिरने का खतरा बढ़ सकता है. इसी आशंका को देखते हुए नगर निगम ने लोगों से जर्जर मकानों की छतों पर खड़े होकर एयर शो नहीं देखने की अपील की है.

छतों पर लोगों को बुलाने से पहले जांच जरूरी

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों ने भवन मालिकों और किरायेदारों को सुरक्षा संबंधी चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि जिन मकानों की दीवारों या छतों पर दरारें हैं, जहां प्लास्टर गिर रहा है या कोई हिस्सा झुका हुआ है, वहां लोगों को एयर शो देखने के लिए न बुलाया जाए. भवन मालिकों और किरायेदारों को निर्देश दिया गया है कि छतों और बालकनी की मजबूती की जांच किए बिना वहां भीड़ इकट्ठा न होने दें. जिन हिस्सों में खतरा है, उन्हें खाली रखा जाए. जरूरत पड़ने पर वहां बैरिकेडिंग की जाए और लोगों को सावधान करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं.

चार जोन में 424 जर्जर भवन चिन्हित

नगर निगम ने शहर के चार जोन में जर्जर भवनों की पहचान कर उनके मालिकों को एडवाइजरी जारी की है. जोनवार आंकड़े इस प्रकार हैं…

  • कोतवाली जोन: 215 भवन
  • दशाश्वमेध जोन: 122 भवन
  • भेलूपुर जोन: 70 भवन
  • आदमपुर जोन: 17 भवन
  • कुल: 424 जर्जर भवन

नोट इन भवनों को लेकर जारी निर्देशों का उद्देश्य एयर शो के दौरान किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

लापरवाही करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

नगर निगम ने साफ किया है कि सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा 331 और 308 के तहत कार्रवाई की जा सकती है. किसी भवन में खतरे के संकेत दिखाई देने या दरारें बढ़ने पर तुरंत संबंधित नगर निगम अधिकारी को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं.

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि एयर शो देखने के लिए केवल प्रशासन की ओर से स्वीकृत सुरक्षित स्थानों का ही इस्तेमाल करें. कमजोर छतों, छज्जों और बालकनी पर खड़े होकर जोखिम न लें. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. यदि किसी मकान में असामान्य आवाज सुनाई दे या दरारें बढ़ती दिखाई दें तो तुरंत पुलिस, अग्निशमन सेवा या नगर निगम के नियंत्रण कक्ष को सूचना दें. प्रशासन का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर बड़े हादसे से बचा जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY