गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
चौतरफा बिकवाली से लाल हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के ₹4.02 लाख करोड़ डूबे!​ | लुधियाना में बर्थडे पार्टी में खूनी खेल! मशहूर ‘पंडित छोले-कुलचे वाले’ के बेटे को गोलियों से भूना​ | Greater Noida News: बंद फ्लैट में चोरों की मौज! शराब पी, फिर लॉकर तोड़ा; एक करोड़ का माल लेकर हुए फरार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Weight Loss Recipe: फिट रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें..​

Weight Loss Recipe: आजकल हर कोई फिट एंड फाइन दिखना चाहते हैं। ऐसे में कई लोग पतले होने की दवाई भी लेने लगते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी बॉडी को कमजोर के साथसाथ इससे आपकी जान जाने का खतरा हो सकता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और पौष्टिक चीजें शामिल कर […]

Weight Loss Recipe: आजकल हर कोई फिट एंड फाइन दिखना चाहते हैं। ऐसे में कई लोग पतले होने की दवाई भी लेने लगते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी बॉडी को कमजोर के साथसाथ इससे आपकी जान जाने का खतरा हो सकता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और पौष्टिक चीजें शामिल कर लें। क्योंकि सही और हेल्दी फूड आपको फिट बना सकता है। ऐसे में आइए जानें किन 4 चीजों को ब्रेकफास्ट में करें शामिल?

Weight Loss Recipe: फिट रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

ओट्स

वजन घटाने के लिए ओट्स एक अच्छा नाश्ता माना जाता है। ओट्स खाने से मोटापा कम होने के साथसाथ ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहता है। नाश्ते में ओट्स खाने से देर तक पेट भरा रहता है। ओट्स में फाइबर होता है जो पेट को अच्छे से साफ करता है और आंत के स्वास्थ्य में सुधार करता है। जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

उबले अंडे

अंडे सुबह की शुरुआत के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखते हैं। यूं तो आप इसे कई तरीकों से खा सकते है, लेकिन अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो सुबह उबला अंडा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा।

मूंग दाल चीला

मूंग दाल चीला एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है। मूंग दाल को पीसकर इसका घोल तैयार किया जाता है, फिर इसे तवे पर चीले के रूप में पकाया जाता है। इसमें पनीर और बारीक कटी सब्जियों की स्टफिंग डालकर इसका स्वाद और पोषण बढ़ाया जा सकता है। 

प्रोटीन से भरपूर यह नाश्ता दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें। मूंग दाल चीला बनाने की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें।

सूजीटमाटर उपमा

सूजीटमाटर उपमा एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय नाश्ता है, जिसे बनाना आसान है और यह पेट भरने में भी मदद करता है। सूजी और ताजे टमाटर से तैयार होने वाला यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथसाथ शरीर को ऊर्जा देने वाला विकल्प है। इसमें अपनी पसंद के अनुसार प्याज, हरी मिर्च और अन्य सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं। 

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का, झटपट तैयार होने वाला और पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो सूजीटमाटर उपमा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उपमा बनाने की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY