मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Dhruv Rathee Statement: ध्रुव राठी ने शाहरुख, आमिर और अक्षय कुमार पर उठाए सवाल, बोले- पैसा और रुतबा किस काम का, जब समाज के लिए आवाज न उठाएं​ | पहले ही लीक हुईं इस नई SUV की तस्वीरें, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च​ | Mohan Bhagwat Speech: भारत में प्रोटेस्ट, फ्रांस, AI, Gen-Z और मुस्लिम… मोहन भागवत की दशहरा स्पीच की बड़ी बातें, PM मोदी ने की तारीफ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कुशीनगर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर​

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. कसयादेवरिया मार्ग पर रामाभार पुल से करीब 400 मीटर आगे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य […]

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. कसयादेवरिया मार्ग पर रामाभार पुल से करीब 400 मीटर आगे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दुर्घटना में घायल अन्य लोगों का इलाज चल रहा है.

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:45 बजे कार संख्या UP 57 AW 9888 देवरिया की ओर जाने वाले मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार में कुल सात लोग सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही कसया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , कसया पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने नितेश कुमार और प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया.

इलाज के दौरान दो और युवकों की मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकुर उर्फ आदित्य कन्नौजिया और गोलू उर्फ संजीव शर्मा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस तरह दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई. वहीं, घायल अंकित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. दो अन्य घायलों का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

देवरिया जिले के रहने वाले थे कार सवार

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए युवक देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के अलगअलग गांवों के निवासी थे. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है. हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY