मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में कैसे हुई परिवार के 5 लोगों की मौत? 8 ऑडियो से आया जांच में नया मोड़​ | रावण को ब्रह्मराक्षस क्यों कहा गया, दशानन के लिए कहां मनाते हैं शोक?​ | Karwa Chauth 2026: प्यार बेशुमार, खर्चा जीरो…पत्नी को करवा चौथ पर दें ये अनमोल तोहफे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘तुझे कुत्ता बना के मारा मैंने…’ शिवा को धमकाने का नया ऑडियो, आगरा में मिली श्रद्धा की लोकेशन​

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे फरार चल रही है. इसी बीच, शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है. ऑडियो में श्रद्धा को शिवा से गालीगलौज करते और धमकी देते हुए सुना जा सकता है. वहीं, पुलिस श्रद्धा की तलाश में जुटी है. सूत्रों […]

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे फरार चल रही है. इसी बीच, शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है. ऑडियो में श्रद्धा को शिवा से गालीगलौज करते और धमकी देते हुए सुना जा सकता है. वहीं, पुलिस श्रद्धा की तलाश में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक, उसकी आखिरी लोकेशन आगरा के सदर इलाके में मिली है. इसके बाद लखनऊ पुलिस की एक टीम आगरा रवाना हुई है.

श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह लखनऊ से आगरा कैसे पहुंची और इस दौरान कहांकहां रुकी. लखनऊ से आगरा के बीच टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. इस मामले में आगरा पुलिस से भी मदद मांगी गई है.

श्रद्धा और शिवा की बातचीत का ऑडियो वायरल

वायरल ऑडियो में श्रद्धा दुबे कथित तौर पर शिवा शर्मा को गाली देते हुए धमका रही है.श्रद्धा कथित तौर पर कहती है, ‘ तू फट्टू है… चलो मैं तुम्हारे घर की तरफ आ रही हूं. तुम्हारे गेट के सामने बात करती हूं. तुम पंटर बटोर रहे हो. पूरा शहर हंस रहा है कि कुत्ता बना के मारा मैंने तुझे. जितना इरिटेट करेगा, उतना फैलाती जाऊंगी मैं यह बात. तू इरिटेट कर रहा है. तूने बदतमीजी की. मेरे साथ खिलवाड़ किया है तूने. तुम मुझे डिप्रेस कर रहे हो. मेरा ईगो हर्ट कर रहे हो. ‘ हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि टीवी9 भारतवर्ष नहीं करता है.

आगरा में मिली आखिरी लोकेशन

सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा शनिवार रात लखनऊ पहुंची थी और रविवार सुबह शहर छोड़ दिया. इसके बाद उसका एक वीडियो बयान भी सामने आया था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि लखनऊ पहुंचने के बाद श्रद्धा कहां रुकी और किन लोगों के संपर्क में थी.

जांच में यह भी सामने आया है कि शहर छोड़ने के बाद श्रद्धा की ओर से अदालत में सरेंडर की अर्जी दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई थी. पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रही है. हालांकि, उसकी मौजूदा लोकेशन और सरेंडर से जुड़ी प्रक्रिया की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है.

शिवा की मौत के बाद दर्ज हुई थी FIR

यह मामला 9 अक्टूबर 2026 का है. लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. अगले दिन, 10 अक्टूबर को शिवा की मां की शिकायत पर श्रद्धा दुबे और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.

परिवार ने श्रद्धा पर ब्लैकमेलिंग और हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. दूसरी ओर, श्रद्धा ने अपने वीडियो बयान में इन आरोपों को खारिज करते हुए शिवा की मौत को आत्महत्या बताया था. मामले में पुलिस जांच जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY