सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Daler Mehndi Controversy: सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल, शराब पीने का आरोप, कहा- आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे​ | Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, दो आरोपी सोनीपत के मजदूर, तीसरा मुंबई में रैपिडो राइडर, पुलिस ने खोली पूरी कहानी​ | Priyagold बिस्किट खाने वाले सावधान! नेपाल ने लगाई Import-Sales पर रोक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PM Kisan 24th Installment: 24वीं का किसानों को बेसब्री से इंतजार, क्या दिवाली से पहले आएगी किस्त?​

PM Kisan 24th Installment: केंद्र सरकार आम जनता के लिए कई योजनाएं चलाती है, ऐसे ही केंद्र सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है, जिसके तहत पात्र किसान के परिवार को हर साल करीब 6 हजार रुपये दिए जाते है, यह राशि 22 हजार रुपये की किस्तों […]

PM Kisan 24th Installment: केंद्र सरकार आम जनता के लिए कई योजनाएं चलाती है, ऐसे ही केंद्र सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है, जिसके तहत पात्र किसान के परिवार को हर साल करीब 6 हजार रुपये दिए जाते है, यह राशि 22 हजार रुपये की किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। किसान अपनी 24 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहें है। ऐसे में सबके मन में सवाल उठता है कब आएगी 24वीं किस्त? आइए जानें…

 कब आएगी PM Kisan की 24th Installment?

PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के करोड़ो किसानों को मिलता है। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तें भेजी जा चुकी है, अब सभी किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है। ऐसे में दशहरा के बाद और दिवाली के पहले किसान की 24वीं किस्त आने की उम्मीद जताई जा रही है। 

हालांकि सरकार की ओर से अब तक किसी डेट का ऐलान नहीं किया गया है। 

कर लें ये काम नहीं रुक जाएगी 24th Installment?

1. जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी चेक करें

किसानों को अपने भूमि रिकॉर्ड की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए। जमीन संबंधी दस्तावेजों में नाम या विवरण में अंतर होने पर योजना का भुगतान प्रभावित हो सकता है। कई मामलों में भूमि का सत्यापन भी किया जाता है।

इसलिए किसान यह सुनिश्चित करें कि उनके जमीन के रिकॉर्ड अपडेट हैं और योजना में दर्ज जानकारी सही है। अगर जमीन से संबंधित रिकॉर्ड में कोई पुरानी गलती है, तो संबंधित विभाग से संपर्क कर उसे ठीक कराया जा सकता है।

2. eKYC करवाना जरुरी 

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC कराना जरुरी है। जिन किसानों की eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आज ही किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर eKYC करा करा लें।

3. बैंक खाते में आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग

सरकारी योजनाओं और डीबीटी का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके बैंक खाते में आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग होना अनिवार्य है। इसके जरिए आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते और एनपीसीआई मैपर से जोड़ा जाता है, जिससे सरकारी सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में आता है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY