मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
69.3 kmpl का धांसू माइलेज! फेस्टिव सीजन में TVS ने नए अवतार में लॉन्च की Radeon 2026​ | माइकल जॉर्डन की ऐतिहासिक जर्सी ने रचा नया इतिहास​ | पुणे: 2.24 करोड़ के सोना चोरी मामले में खडक पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

सर्दियों में कॉफी की चुस्की होगी सस्ती! पूरी दुनिया में कम हुए दाम, जानें क्यों सबसे बड़ा कारण​

अगर आप कॉफी पीने के शौकीन है तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है. बीते कुछ दिनों में कॉफी की इंटरनेशनल कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में भारत में कुछ दिनों में शुरू होने वाली विंटर के दौरान कॉफी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है. जानकारों की मानें […]

अगर आप कॉफी पीने के शौकीन है तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है. बीते कुछ दिनों में कॉफी की इंटरनेशनल कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में भारत में कुछ दिनों में शुरू होने वाली विंटर के दौरान कॉफी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है. जानकारों की मानें तो पूरी दुनिया में जितनी कॉफी की खपत है, उससे कहीं ज्यादा काफी का प्रोडक्शन हो चुकी है. सप्लाई ज्यादा होने की वजह से काफी की कीमतों में गिरावट देखी गई है. जिसका असर दुनिया के बाकी बाजारों में जल्द ही देखने को मिलेगा. वैसे दुनिया के तमाम बाजारों में कॉफी का मार्केट लगातार बढ़ रहा है. अनुमान के अनुसार साल 2033 तक कॉफी का मार्केट 375.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जोकि मौजूदा अनुमानित आंकड़े से 126 अरब डॉलर से भी ज्यादा है. मौजूदा समय में ग्लोबल कॉफी का मार्केट करीब 263 अरब डॉलर से ज्यादा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कॉफी के प्रोडक्शन और उसकी कीमतों को लेकर किस तरह की रिपोर्ट सामने आई है?

कॉफी की कीमतों में आई कमी

सितंबर में दुनिया भर में कॉफी की कीमतों में गिरावट आई है. वास्तव में ब्राजील से सप्लाई बढ़ने और ग्लोबल लेवल पर सरप्लस की उम्मीदों का बाजार पर असर पड़ा. हालांकि, ‘द इंफॉर्मिस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल कॉफी ऑर्गनाइजेशन की मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अल नीनो को लेकर अनिश्चितता और सर्टिफाइड अरेबिका स्टॉक की कमी ने कीमतों को कुछ सहारा दिया. सितंबर में ऑर्गनाइज़ेशन के कम्पोजिट इंडिकेटर की औसत कीमत 262.18 सेंट प्रति पाउंड रही, जो अगस्त के 287.29 सेंट प्रति पाउंड से 8.7 फीसदी कम है.

अगस्त के आखिर तक ब्राज़ील में फसल कटाई लगभग पूरी हो चुकी थी, जिससे भरपूर सप्लाई की उम्मीदें और बढ़ गईं. रिपोर्ट के मुताबिक, कंसल्टेंसी ‘साफ्रास एंड मर्काडो’ ने बताया कि 26 अगस्त तक देश में 97 फीसदी फसल की कटाई पूरी हो चुकी थी. ब्राजील की नेशनल सप्लाई कंपनी ने 24 सितंबर को देश की 2026 की कॉफी फसल के अनुमान को बढ़ाकर रिकॉर्ड 67.6 मिलियन बैग कर दिया. हालांकि, ICO ने कहा कि कटाई के दौरान बारिश ने बीन्स की क्वालिटी पर असर डाला, जिससे अलगअलग ग्रेड की उपलब्धता में असमानता पैदा हुई.

कॉफी की सभी कीमतों के इंडिकेटर में गिरावट

  • ICO द्वारा ट्रैक किए जाने वाले सभी चार ग्रुप इंडिकेटर सितंबर में गिरे, जो बाजार में व्यापक कमजोरी को दर्शाते हैं.
  • कोलंबियन माइल्ड्स की कीमतें अगस्त से 8.1% गिरकर औसतन 356.15 सेंट प्रति पाउंड हो गईं.
  • ‘अदर माइल्ड्स’ की कीमतें 8.8% गिरकर 329.44 सेंट प्रति पाउंड हो गईं.
  • वहीं ‘ब्राज़ीलियन नैचुरल्स’ की कीमतें 9.9% गिरकर 290.19 सेंट प्रति पाउंड हो गईं.
  • इस महीने रोबस्टा की कीमतें 7.3% गिरकर 167.49 सेंट प्रति पाउंड हो गईं.
  • सितंबर में कोलंबियन माइल्ड्स और ‘अदर माइल्ड्स’ के बीच कीमत का अंतर महीनेदरमहीने 2.1% बढ़कर 26.71 सेंट प्रति पाउंड हो गया.
  • इस बीच, रिपोर्ट से पता चला कि लंदन और न्यूयॉर्क फ्यूचर्स मार्केट के बीच आर्बिट्रेज 13.2% घटकर 126.40 सेंट प्रति पाउंड हो गया.

अगस्त में ग्लोबल कॉफी एक्सपोर्ट 14.6% बढ़ा

  1. अगस्त में ग्लोबल ग्रीन कॉफी बीन का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 15.6% बढ़कर 10.94 मिलियन बैग हो गया, जबकि एक साल पहले यह 9.46 मिलियन बैग था.
  2. कोलंबियन माइल्ड्स को छोड़कर सभी कॉफी ग्रुप्स के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी हुई. रोबस्टा का शिपमेंट एक साल पहले के मुकाबले 22.4% बढ़कर 4.36 मिलियन बैग हो गया, जबकि ब्राजीलियन नैचुरल्स का एक्सपोर्ट 21.3% बढ़कर 3.57 मिलियन बैग हो गया.
  3. कोलंबियन माइल्ड्स का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 5.6% घटकर 1.09 मिलियन बैग रह गया. हर बैग का वजन 60 किलोग्राम होता है.
  4. कॉफी के सभी रूपों को मिलाकर, अगस्त में ग्लोबल एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 14.6% बढ़कर 12.55 मिलियन बैग हो गया.
  5. अगस्त में अलगअलग सेक्टर्स में कॉफी एक्सपोर्ट में मिलीजुली स्थिति देखी गई. एशियाओशिनिया और दक्षिण अमेरिका में ज़बरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई.
  6. एशिया और ओशिनिया से शिपमेंट सालाना आधार पर 23.1% बढ़कर 4.03 मिलियन बैग हो गया. दक्षिण अमेरिका का एक्सपोर्ट 20.2% बढ़कर 5.98 मिलियन बैग हो गया.
  7. इसके उलट, अफ्रीका से एक्सपोर्ट 1.8% घटकर 1.74 मिलियन बैग रह गया. कैरिबियन, मैक्सिको और मध्य अमेरिका से शिपमेंट 14.3% घटकर 7,90,000 बैग रह गया.

ग्लोबल कॉफी मार्केट में सरप्लस की उम्मीद

ICO को उम्मीद है कि 202526 कॉफ़ी ईयर में ग्लोबल कॉफ़ी प्रोडक्शन 4.4% बढ़कर 183.6 मिलियन बैग हो जाएगा. वहीं, ग्लोबल खपत के 0.8% घटकर 180.6 मिलियन बैग रहने का अनुमान है. इन अनुमानों के आधार पर, संस्था को उम्मीद है कि 202526 कॉफ़ी ईयर में 3 मिलियन बैग का ग्लोबल कॉफी सरप्लस होगा. इससे पहले लगातार चार सालों तक मार्केट में कमी दर्ज की गई थी.

कितना बड़ा है कॉफी का ग्लोबल मार्केट

ग्रैंड व्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में ग्लोबल कॉफी मार्केट का साइज 249.3 बिलियन डॉलर था और इसके 2026 में 263.5 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2033 में 375.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें 2026 से 2033 के बीच कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट 5.2% रहेगा. इस मार्केट में यूरोप का दबदबा रहा, जिसने 2025 में 32.5% के साथ सबसे ज्यादा रेवेन्यू हिस्सेदारी हासिल की. ​​कॉफी दुनिया भर में सबसे ज्यादा पी जाने वाली ड्रिंक्स में से एक है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, खासकर एशियापैसिफिक जैसे उभरते हुए मार्केट में कॉफी का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY