सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में आखिर कैसे हुई परिवार के 5 सदस्यों की मौत? सोडियम नाइट्राइट की खरीद से खुलेगा राज!​ | PM Kisan 24th Installment: 24वीं का किसानों को बेसब्री से इंतजार, क्या दिवाली से पहले आएगी किस्त?​ | अहंकार और अन्याय के रावण का दहन करने की जरूरत… सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Flat Buying Tips: Flat खरीदने में न करें जल्दबाजी, जानिए सोसाइटी में फ्लैट खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?​

Flat Buying Tips: अगर आप किसी सोसायटी में फ्लैट खरीदने के बारें में सोच रहें हैं। तो फ्लैट लेने के से पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फ्लैट खरीदते समय सिर्फ घर की कीमत और फ्लैट का आकार बस नहीं देखना चाहिए। बल्कि फ्लैट के गार्डेन एरिया, पानी की सुविधा से लेकर […]

Flat Buying Tips: अगर आप किसी सोसायटी में फ्लैट खरीदने के बारें में सोच रहें हैं। तो फ्लैट लेने के से पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फ्लैट खरीदते समय सिर्फ घर की कीमत और फ्लैट का आकार बस नहीं देखना चाहिए। बल्कि फ्लैट के गार्डेन एरिया, पानी की सुविधा से लेकर कुछ जरुरी बातों का भी ध्यान रखें। आइए जानते हैं कि फ्लैट खरीदने से पहले किनकिन बातों का ध्यान रखें?

Flat Buying Tips: Flat खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

भविष्य में आने वालें परेशानियों से कैसे बचें?

1. सबसे पहले चेक है या नहीं। बिल्डर द्वारा किए गए दावों को रेरा की वेबसाइट पर जाकर क्रॉसवेरीफाई करें।

2. विक्रेता या बिल्डर के पास जमीन का कानूनी मालिकाना हक होना चाहिए।

3. अगर फ्लैट रेडीटूमूव है, तो यह सुनिश्चित करें कि बिल्डर के पास Occupancy Certificate और Completion Certificate मौजूद हो।

4. अगर आप रीसेल फ्लैट ले रहे हैं, तो सोसायटी से नो ड्यूज सर्टिफिकेट जरूर लें ताकि पिछले मालिक का मेंटेनेंस बिल या टैक्स का बोझ आप पर न आए।

Flat की कीमत के अलावा किन चीजों पर दें ध्यान?

1. हमेशा फ्लैट की कीमत Carpet Area के आधार पर तय करें, न कि सुपर बिल्टअप एरिया के आधार पर।

2. फ्लैट की मूल कीमत के अलावा रजिस्ट्री, स्टैंप ड्यूटी, कार पार्किंग चार्ज, एडवांस मेंटेनेंस शुल्क, और बिजली/पानी कनेक्शन चार्जेस को भी अपने बजट में जोड़ें।

3. जब तक सभी कागजात सही न मिलें, तब तक बुकिंग अमाउंट या टोकन मनी देने से बचें।

सोसायटी में क्याक्या सुविधाएं है?

1. सोसायटी में पानी और बिजली की सप्लाई  की क्या स्थिति है, इसे पहले ही जांच लें।

2. फ्लैट के साथ आपको कवर्ड पार्किंग मिल रही है या ओपन, और लिफ्ट की कंडीशन तथा उसकी मेंटेनेंस कैसी है।

3. गेटेड सोसायटी के मुख्य द्वार पर गार्ड, CCTV कैमरों की पोजीशन और बाहरी लोगों की एंट्री का सिस्टम जरूर देखें।

कितनी दूर पड़ेगा हॉस्पिटल?

1. अस्पताल और मेडिकल स्टोर सिर्फ मैप पर न देखें, बल्कि यह भी देखें कि रात के समय या इमरजेंसी में वहां पहुंचना कितना आसान है। 

2. बच्चों के स्कूल/कॉलेज और आपके ऑफिस से सोसायटी की दूरी कितनी है। सुबह और शाम के ट्रैफिक के समय खुद उस रास्ते पर जाकर देखें।

3.  सोसायटी में ये जरुर देखें की उसके पास में या ठीक बगल में एसटीपी , कचरा डंपिंग या भारी शोर शराबा करने वाले उद्योग नहीं होने चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY