सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 4 साल के मासूम को कुचला; मंदिर के पास हुआ हादसा​ | फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने सोने की कीमत में इजाफा, 1.50 लाख हुए दाम​ | UP में ‘कुर्मी मांगे CM’: 2027 से पहले मुख्यमंत्री पद की मांग, 2 नवंबर को महापंचायत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अहंकार और अन्याय के रावण का दहन करने की जरूरत… सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील​

महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अन्यायी और अधर्मी चाहे कितने भी शक्तिशाली हों,अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है. ने कहा कि मां दुर्गा का पराक्रम और प्रभु श्रीराम का जीवन अन्याय के […]

महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अन्यायी और अधर्मी चाहे कितने भी शक्तिशाली हों,अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है.

ने कहा कि मां दुर्गा का पराक्रम और प्रभु श्रीराम का जीवन अन्याय के प्रतिकार, नारी सम्मान और कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता है. सीएम योगी ने अपनी पाती में प्रभु श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख किया. उन्होंने मां और मातृभूमि के प्रति प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का भी संदेश दिया.

समरसता और सामाजिकता का प्रतीक

सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम को समरसता और सामाजिक एकात्मता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि सभी लोग रामलीला में बिना भेदभाव शामिल होते हैं.

सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श भारत तक सीमित नहीं, विश्व के अनेक देशों की सांस्कृतिक परंपराओं में भी शामिल हैं. प्रभु श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप कानून का शासन और नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

सीएम योगी का संदेश, माफिया और संगठित अपराध के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए उठाए गए निर्णायक कदम हैं,सीएम योगी ने कहा, माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए गए हैं,

गरीबों के लिए आवास बनेंगे

सीएम योगी ने पाती में कसारीमसारी का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि मुक्त कराई गई भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनेंगे. वहीं प्रयागराज के कसारीमसारी क्षेत्र को ‘श्रीकृष्णपुरी’ के रूप में विकसित किया जाएगा.

सीएम योगी ने कहा, अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से कानून के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY