शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य​ | गरीब परिवारों को हर महीने मिल सकते हैं 12 से 15 हजार रुपये, सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान​ | बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की वैन; मासूम बच्ची समेत 5 की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lehra Do Tiranga CJP March: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले सीजेपी प्रमुख दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस थमाया​

Lehra Do Tiranga CJP March: कॉकरोच जनता पार्टी के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की टीम CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के घर पहुंची। पुलिस ने उन्हें 16 अक्टूबर, शुक्रवार को कनॉट प्लेस में प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया है। CJP शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में मार्च करने […]

Lehra Do Tiranga CJP March: कॉकरोच जनता पार्टी के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की टीम CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के घर पहुंची। पुलिस ने उन्हें 16 अक्टूबर, शुक्रवार को कनॉट प्लेस में प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया है। CJP शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में मार्च करने वाली है।

नई दिल्ली में 6 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

CJP के मार्च को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां 6 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 220 कंपनियों को तैनात किया गया है। हर कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं।

पुलिस ने मार्च की नहीं दी परमिशन

दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत लागू रोक का हवाला देते हुए मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस आदेश के तहत कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है।

ये खबर भी पढ़ें: 

दूसरी जगह तिरंगा फहराने का प्रस्ताव

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक छोटे ग्रुप को किसी दूसरी जगह तिरंगा फहराने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है।

ये खबर भी पढ़ें: 

शुक्रवार और शनिवार को सेंट्रल पार्क बंद

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने कहा है कि प्रशासनिक कारणों से 16 अक्टूबर शुक्रवार और 17 अक्टूबर शनिवार को कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क आम लोगों के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY