सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 4 साल के मासूम को कुचला; मंदिर के पास हुआ हादसा​ | फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने सोने की कीमत में इजाफा, 1.50 लाख हुए दाम​ | UP में ‘कुर्मी मांगे CM’: 2027 से पहले मुख्यमंत्री पद की मांग, 2 नवंबर को महापंचायत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या मोटापे से कैंसर का रिस्क भी बढ़ता है? जान लें एक्सपर्ट की राय​

वजन बढ़ने को जब कंट्रोल में न किया जाए तो ये मोटापे में बदल सकता है. आज के समय में खानपान की आदतों में बदलाव से लेकर सुस्त रूटीन और देर तक जागने, स्ट्रेस ज्यादा होने तक कई फैक्टर हैं जिससे मोटापा की समस्या दुनियाभर में देखी जा रही है और ये स्वास्थ्य के लिए […]

वजन बढ़ने को जब कंट्रोल में न किया जाए तो ये मोटापे में बदल सकता है. आज के समय में खानपान की आदतों में बदलाव से लेकर सुस्त रूटीन और देर तक जागने, स्ट्रेस ज्यादा होने तक कई फैक्टर हैं जिससे मोटापा की समस्या दुनियाभर में देखी जा रही है और ये स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. मोटापा यानी शरीर में अनहेल्दी फैट का बहुत ज्यादा बढ़ जाना. इस कारण न सिर्फ रोजमर्रा के कामों पर असर पड़ता है, बल्कि सेहत से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. इस आर्टिकल में जानेंगे कि क्या मोटापे की वजह से कैंसर का रिस्क भी बढ़ता है.

अनहेल्दी वजन बढ़े तो अपनी डाइट से लेकर रूटीन तक में बदलाव करने करना चाहिए, लेकिन अमूमन लोग इसे अनदेखा करने लगते हैं. इस कारण वजन बढ़ता जाता है और गंभीर स्वास्थ समस्याओं का कारण बनता है. इस बारे में जान लेते हैं डॉक्टर से.

मोटापे और कैंसर संबंध?

मेडिकल ऑनक्लॉजी डॉक्टर अमीश वोरा का कहना है कि मोटापे के कारण डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है. इससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ता है, लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जो इसे कैंसर से जोड़कर देखते हैं. मोटापा होने से कुछ तरह के कैंसर होने का रिस्क भी बढ़ सकता है. जब वजन बढ़ता है और ये मोटापे में बदल जाता है तो इसके कारण शरीर में कुछ बदलाव होने शुरू हो सकते हैं जैसे शरीर में सूजन का बढ़ जाना, हार्मोनल चेंज या इंबैलेंस होना और शरीर में खाने के एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया पर भी प्रभाव पड़ता है, जिससे कई बार शरीर में कुछ प्रकार के कैंसर होने की संभावना हो सकती है.

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट

के मुताबिक, मोटापा एक ऐसी लॉन्ग टर्म बीमारी है, जो दुनिया भर में 1.1 अरब लोगों को प्रभावित करती है. मोटापे में वैश्विक वृद्धि के कारण टाइप 2 डायबिटीज से लेकर हृदय रोग, लिवर और किडनी की बीमारियों का खतरा भी रहता है तो वहीं इससे कई तरह के कैंसर का बोझ भी बढ़ रहा है.

कौन से कैंसर का होता है रिस्क?

अगर हम मोटापे के कारण होने वाले संभावित कैंसर के प्रकारों कीबात करें तो इसमें लिवर कैंसर, किडनी कैंसर, पैंक्रियाज कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर
कोलोरेक्टल और एंडोमेट्रियल कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है. हालांकि मोटापा होने का ये मतलब कतई नहीं है कि आपको कैंसर होगा ही. इससे केवल इसके जोखिम में वृद्धि होती है.

अपनाएं हेल्दी खानपान

कैंसर या मोटापे के कारण होने वाली दूसरी गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, फैटी लिवर, दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं. हमेशा अपनी हाइट के हिसाब से हेल्दी वजन बनाए रखने की कोशिश करें. इसके लिए सबसे पहले खानपान पर ध्यान देना आवश्यक होता है. जैसे अनहेल्दी फैट, ज्यादा नमक, ज्यादा चीनी को अवॉइड करें और साबुत अनाज से लेकर फल, नट्स, मेवा, हरी सब्जियां, दालों को थाली का हिस्सा बनाएं.

अच्छी नींद और व्यायाम

दूसरी चीज है कि डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी का ध्यान रखें. सुबह या शाम के समय 30 से 40 मिनट इसके लिए जरूर निकालें. इसमें आप साइकिल चलाना, रनिंग, वॉक, जॉगिंग, डांस, जुम्बा, योगा जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं. दिनभर बैठे रहने की जॉब है तो कोशिश करें कि हर 30 से 40 मिनट में अपनी सीट से उठकर कुछ मिनट की वॉक जरूर करते रहें और मसल्स को हल्का स्ट्रेच करें.

अच्छी नींद लेना भी बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि खराब स्लीप पैटर्न भी वजन बढ़ने की वजह बन सकता है. जब आप लंबे समय तक अपने सोनेजागने के समय को सही नहीं रखते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है. इसके अलावा इससे स्ट्रेस भी बढ़ता है, जिससे कार्टिसोल हार्मोन का स्तर ज्यादा हो जाता है. इस कारण आपके खाने के हैबिट्स खराब हो सकती हैं, नतीजा वेट बढ़ने लगना. इस तरह से कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप हेल्दी रह सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY